'खत्म हो गया झगड़ा?' कैमरे के सामने ऐश्वर्या राय की ननद श्वेता के साथ दिखी खास बॉन्डिंग, VIDEO हो रहा वायरल
Aishwarya Rai With Bachchan Family: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन अब खत्म हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर लगातार फंक्शन के वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। बच्चन परिवार ने भी इस इवेंट में हिस्सा लिया।
जहां एक तरफ पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार में खटपट की खबरें सामने आ रही हैं। उस बीच ऐश्वर्या राय अपने ससुराल वालों के साथ अंबानी फंक्शन में पहुंची। इस दौरान उनकी सबके साथ अच्छी बॉन्डिंग दिखी वहीं एक्ट्रेस ने पति अभिषेक बच्चन के साथ जमकर डांस भी किया।

अंबानी परिवार के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के बाद बच्चन परिवार ने तुरंत मुंबई के लिए वापसी कर ली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट पर पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर आया। वहीं ऐश्वर्या राय अपनी ननद श्वेता बच्चन से बातचीत करते हुए दिखाई दीं।
मुंबई में एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए ऐश्वर्या राय श्वेता से कुछ कहती हुई नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे। इसके बाद अमिताभ बच्चन और आराध्या समेत सभी कार में बैठ गए और घर के लिए रवाना हो गए। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आने के बाद बच्चन परिवार में मतभेद की खबरों पर एकबार फिर विराम लग चुका है।
बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। जिस वजह से एक्ट्रेस ने अपना ससुराल छोड़ दिया और वह अपनी मां के घर में बेटी आराध्या के साथ शिफ्ट हो चुकी हैं। हालांकि ये खबर बाद में अफवाह साबित हुई थी। वहीं अफवाह यह भी सामने आई थी कि ऐश्वर्या की अपनी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन से खटपट चल रही है। क्योंकि वह कभी भी एकसाथ स्पॉट नहीं होते हालांकि अब ये वीडियो सामने आने के बाद ये साफ हो चुका है कि फिलहाल बच्चन परिवार में सब कुछ ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications