ऐश्वर्या राय के साथ सरेआम संजय दत्त ने किया था रोमांस, भाई बने थे ससुर अमिताभ बच्चन, फिर हुआ ऐसा Disaster
Aishwarya Rai and Sanjay Dutt: बॉलीवुड में संजय दत्त का नाम उन स्टार्स में गिना जाता है जिन्होंने चार दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में लगभग हर जेनरेशन की एक्ट्रेसे के साथ काम किया है। इन्हीं में से एक पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय थीं।
संजय दत्त और ऐश्वर्या राय की जोड़ी
संजय दत्त ने ऐश्वर्या राय के साथ दो फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया था। हालांकि, इन दोनों की जोड़ी को बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता नहीं मिल पाई, जिसकी उम्मीद की गई थी। दर्शकों ने इनकी जोड़ी को कुछ खास प्यार नहीं दिया था।

संजय दत्त और ऐश्वर्या राय के बीच बोल्ड सीन्स
साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'शब्द' में संजय दत्त और ऐश्वर्या राय ने पहली बार एक रोमांटिक कपल के रूप में काम किया था। फिल्म में उनके साथ जायद खान भी थे। लीना यादव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कुछ बोल्ड सीन्स और अलग तरह की कहानी पेश की गई थी, लेकिन दर्शकों को ये खास पसंद नहीं आई।
फ्लॉप साबित हुई थी फिल्म 'शब्द'
-10 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने मुश्किल से आधी कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। इतना ही नहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी इसकी लागत को पार नहीं कर सका था।
-फिल्म 'शब्द' के बाद संजय दत्त और ऐश्वर्या राय की जोड़ी फिर कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आई। कहा जाता है कि फिल्म के खराब प्रदर्शन के चलते मेकर्स ने इन दोनों को दोबारा साथ लेने का जोखिम नहीं उठाया।
ऐश्वर्या राय के भाई बने थे ससुर अमिताभ बच्चन
वहीं फिल्म 'शब्द' से पहले संजय दत्त और ऐश्वर्या राय ने 'हम किसी से कम नहीं' मूवी में काम किया था। ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, संजय दत्त और ऐश्वर्या राय साथ नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त दोनों ही ऐश्वर्या राय के प्रेमी के किरदार में थे, जबकि अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या राय के भाई की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी।
संजय दत्त और ऐश्वर्या राय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
-आपको बता दें कि संजय दत्त को आखिरी बार फिल्म 'द भूतनी' में देखा गया था। फिलहाल संजय दत्त एकसाथ कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वह जल्द ही 'अखंडा 2', 'धुरंधर', 'केडी-द डेविल', 'बाप', 'शेरा दी कौम पंजाबी' और 'द राजा साब' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
-वहीं ऐश्वर्या राय को आखिरी बार साउथ के फेमस डायरेक्टर मणिरत्नम की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में देखा गया था जो कि साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications