नहीं होगा अभिषेक-ऐश्वर्या का तलाक? फैंस को मिल गया ये बड़ा सबूत, इस वजह से नहीं होेंगे अलग
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Divorce Rumours: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। हालांकि बीते कुछ दिनों तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच दोनों की जो तस्वीरें सामने आई है उसे देख फैंस खुश हो जाएंगे।
बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। इस बीच एक्ट्रेस हाल ही में विदेश अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ वेकेशन मनाने गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ अभिषेक नजर नहीं आए थे। लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे तलाक की खबरों का खंडन हो गया।

दरअसल, रॉयल ब्लैक लिमोन कम्पनी के सीईओ ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें कपल को अपनी बेटी आराध्या के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा जा सकता है। अब तलाक की खबरों के बीच कपल को यूं साथ देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अलग-अलग पहुंचे थे। जहां अभिषेक अपने परिवार के साथ नजर आए। तो वहीं ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अकेले पहुंची थी। बाद में ऐश्वर्या और अभिषेक की साथ में तस्वीर वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई कि ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच कुछ ठीक नहीं है।
हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की खबरों ने सुर्खियां बटोरी। इससे पहले खबर आई थी कि ऐश्वर्या ने अपना ससुराल जलसा छोड़ दिया है और वह अपनी मां के घर शिफ्ट हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो, ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के बीच कुछ खटपट चल रही है। हालांकि अब ये तस्वीरें सामने आने के बाद कयासबाजी गलत साबित होते हुए नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications