सूनी रह गई थी ऐश्वर्या राय की शादी के बाद पहली होली, बच्चन परिवार ने नहीं लगवाए थे रंग, हैरान कर देगी वजह

Aishwarya Rai First Holi: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ समय से ऐसी चर्चा हो रही है कि बच्चन परिवार में खटपट चल रही है। हालांकि हर बार फैमिली ने इन खबरों को साथ आकर खारिज कर दिया। लेकिन जो तस्वीरें होली से सामने आई उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये खबरें कहीं ना कहीं सच है।

होलिका दहन वाले दिन यानी 24 मार्च को पूरा बच्चन परिवार एकसाथ नजर आया था। लेकिन होली वाले दिन यानी 25 मार्च को ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपनी नातिन नव्या और बेटी श्वेता के साथ होली मनाई थी। होली के अवसर में बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या राय नहीं नजर आईं तो एकबार फिर अनबन की खबरें चर्चा में आ गईँ। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद अपनी पहली होली नहीं मनाई थी।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। लेकिन शादी के बाद कपल की पहली होली 21 मार्च 2008 को थी लेकिन बच्चन परिवार ने ये त्योहार नहीं मनाया था। जिसकी वजह से ऐश्वर्या राय का शादी के बाद पहला त्योहार ही सूना हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, कपल ने अपनी पहली होली इसलिए नहीं मनाई क्योंकि अमिताभ बच्चन की मां और अभिषेक की दादी तेजी बच्चन का 21 दिसंबर 2007 को निधन हो गया था। ऐसे में पूरे साल परिवार में त्योहार नहीं मनाया जाता है। इतना ही नहीं बच्चन परिवार बॉलीवुड की कोई पार्टी में भी शामिल नहीं हुए थे। हालांकि उस वक्त ऐश्वर्या राय ने एक बहू होने के नाते परिवार का पूरा साथ दिया था।

बॉलीवुड में बच्चन परिवार की होली सबसे खास मानी जाती है। लेकिन इस बार परिवार के सदस्य एकसाथ नजर नहीं आए। जिसके बाद एक बार फिर तकरार की खबरें सामने आने लगी हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी ऐश्वर्या राय के ससुराल छोड़ने की खबरें सामने आई थी। लेकिन बाद में परिवार ने मीडिया के सामने आकर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+