क्या सच में ऐश्वर्या ने अभिषेक को परिवार से किया दूर? सालगिरह पर सामने आई ऐसी फोटो, लोग बोले- 'मिल गया सबूत'

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल को अपनी शादी की 17वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। पूरे दिन कपल ने इस खास मौके पर कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी लेकिन अंत में फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ और कपल ने सालगिरह के मौके पर एक दूसरे के साथ फोटो पोस्ट की।

बीते कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में सालगिरह के मौके पर दोनों एक बार फिर तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया। 17वीं सालगिरह के मौके पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने फैमिली सेल्फी शेयर की जिसमें उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही हैं।

aishwarya rai

कपल ने एकसाथ शादी सालगिरह पर अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की और साथ ही रेड हार्ट का इमोजी साझा किया। इस फोटो में अभिषेक, ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या एकसाथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आराध्या ने अपने लुक से खूब लाइमलाइट बटोरी। ऐश्वर्या ने पहली बार उनकी नई हेयरस्टाइल के साथ सेल्फी साझा की।

ऐश्वर्या और अभिषेक की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि इस तस्वीर में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन नजर नहीं आए जिसकी वजह से एक बार फिर बच्चन परिवार में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पूरा परिवार एकसाथ क्यों नजर नहीं आता।' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिरकार दोनों ने तलाक की खबरों को खारिज कर दिया है।' वहीं कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी कपल को शादी की सालगिरह की बधाई दी।

बता दें कि, अभिषेक और ऐश्वर्या की सालगिरह के मौके पर बच्चन परिवार में से किसी ने भी पोस्ट साझा कर कपल को बधाई नहीं दी और ना ही कपल के पोस्ट पर अमिताभ या श्वेता बच्चन ने कमेंट तक किया। यही वजह है कि फैंस का कहना है कि बच्चन परिवार में फिलहाल कुछ सही नहीं चल रहा है। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+