तलाक की खबरों के बीच खुश दिखीं ऐश्वर्या राय, बेटी आराध्या के साथ एक्ट्रेस की फोटो हुई वायरल
Aishwarya Rai Aaradhya Bachchan Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की अफवाहें उड़ रही हैं।
तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक के बिना ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ न्यूयॉर्क घूमने गई थीं। एयरपोर्ट से दोनों मां-बेटी की कई सारी तस्वीरें वायरल हुई थीं। इस बीच ऐश्वर्या की एक और फोटो चर्चा में हैं। जिसमें वह मुंबई एयरपोर्ट के साथ सेल्फी लेती हुई नजर आईं।

अडानी लाउंज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की ये तस्वीर शेयर की गई है। तस्वीर में ऐश्वर्या ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी फोटो में आराध्या ने 'टॉम एंड जेरी' प्रिंट वाली ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट पहनी है।
फोटो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय स्माइल के साथ एयरपोर्ट स्टाफ के साथ सेल्फी ले रही हैं। अडानी लाउंज ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी को अडानी लाउंज में पाकर रोमांचित हैं। हमारे दिन को खुशनुमा बनाने के लिए धन्यवाद! जल्द ही आपसे फिर मिलने का इंतजार है!'
इससे पहले ऐश्वर्या राय की न्यूयॉर्क से एक फैन के साथ सेल्फी वायरल हुई थी। लेकिन इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन साथ नजर नहीं आए। वह एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई थीं जहां एक फैन ने उनके साथ सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जब न्यूयॉर्क से लौटने के बाद ऐश्वर्या को आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो फैंस ने अभिषेक को जमकर ट्रोल किया था।
ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय अभिषेक के बिना नजर आईं। बता दें कि, बीते कुछ समय से एक्ट्रेस को ज्यादातर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ स्पॉट किया जाता है। जिसकी वजह से काफी समय से दोनों के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, कपल ने अभी तक इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications