क्या जया बच्चन के चलते ही बिगड़ गया है ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन का रिश्ता? बहू से क्यों परेशान हैं सास Jaya?
Aishwarya Rai and Jaya Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों बच्चन परिवार से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियो में छाई हुई हैं। लोग अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कपल ने इस बारे में कोई भी बात नहीं की है।
ऐश्वर्या राय और जया बच्चन का रिश्ता
आपको बता दें कि लंबे समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि ऐश्वर्या राय और उनके ससुराल वालों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और तब से लगातार फैमिली को लेकर कई सारी बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं लोगों की मानें तो शादी के बाद से ही सास जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं चलता है।

जया बच्चन को पसंद नहीं हैं ऐश्वर्या राय
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कई बार जया बच्चन कैमरे पर अपनी बहू ऐश्वर्या राय का नाम न लेते हुए अप्रत्यक्ष रूप से उन पर निशाना साधती आई हैं। उन्होंने कई बार कैमरे के सामने कहा है कि ऐश्वर्या की कई चीजें उन्हें बहुत पहले से ही पसंद नहीं हैं। वहीं ऐश्वर्या राय का कहना है कि उनकी सास जया बच्चन का गुस्सा उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है।
जया बच्चन ने ऐश्वर्या को मना किया था ये काम
बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में एक बार ऐश्वर्या राय की ननद श्वेता बच्चन ने भी खुलकर बताया था कि घर वालों को भाभी की कौन कौन सी आदतों से परेशानी है। कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन से शादी करने के बाद सास जया बच्चन ने ही ऐश्वर्या राय को फिल्मों में काम करने से मना किया था। हालांकि ससुर अभिताभ बच्चन को इससे कोई आपत्ति नहीं थी।
इंटिमेट सीन्स की जमकर की थी आलोचना
कहा जाता है कि फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में रणबीर कपूर के साथ ऐश्वर्याराय बच्चन के स्टीमी सीन उन कई कारणों में से एक थे, जिनकी वजह से ऐश्वर्या राय और उनके ससुराल वालों के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि, एक्ट्रेस की सास जया बच्चन ने एक बार उन पर कटाक्ष भी किया था। उन्होंने फिल्मों में इंटिमेट सीन्स की जमकर आलोचना की थी।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में दरार
ऐसे में कई बार कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते के बीच में जया बच्चन की वजह से ही दरार आई है। लोगों की मानें तो जया बच्चन के बर्ताव के चलते ही इन दिनों ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या को लेकर बच्चन परिवार से अलग अपने मां के साथ रहती हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications