अभिषेक बच्चन के करीब नजर आईं ऐश्वर्या, सास-ननद के साथ भी मनाई वेकेशन, वायरल हो रही फोटो
Aishwarya Abhishek Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। लंबे समय से कपल को एकसाथ स्पॉट नहीं किया। इस बीच उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। जिसकी असल वजह बच्चन परिवार को कहा जाता है। लेकिन इस बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे के करीब नजर आए। साथ ही फोटो में पूरा बच्चन परिवार भी दिखा।

वायरल हो रही फोटो किसी वेकेशन की लग रही है। जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन पोती नव्या नंदा के साथ ऐश्वर्या के बगल में बैठे हुए हैं। वहीं इस फैमिली फोटो में जया बच्चन बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
बच्चन परिवार की ये तस्वीर एक रेडिट यूजर द्वारा शेयर की गई है। ऐसे में कुछ फैंस दावा कर रहे हैं कि ये AI द्वारा बनाई गई है। लेकिन ये सच नहीं है। बता दें कि, बच्चन परिवार की ये तस्वीर कुछ साल पुरानी है जब पूरा परिवार एकसाथ वेकेशन पर गया था। ये फोटो मालदीव में क्लिक की गई थी जिसे नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
बता दें कि, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच तलाक की अफवाहें तब चर्चा में आईं जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दोनों अलग-अलग पहुंचे थे। कपल ने एक भी बार मीडिया के सामने एकसाथ पोज तक नहीं दिया था। इसके कुछ समय बाद अभिषेक ने एक तलाक का पोस्ट लाइक किया था जिसने तलाक की अफवाहों को जोर दिया। वहीं हाल ही में ऐश्वर्या राय अपनी लाडली आराध्या के साथ जलसा के बाहर काफी समय बाद स्पॉट हुई थीं। हालांकि कपल ने अब तक इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है।
ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!












Click it and Unblock the Notifications