अभिषेक बच्चन की वो खूबी जिस वजह से टिकी है ऐश्वर्या राय के साथ शादी, जन्मदिन पर जानिए उनका मूलमंत्र
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जीवन से जुड़ी कुछ खबरें बहुत समय से फैल ही हैं। पिछले काफी समय दोनों के तलाक को लेकर खबरें आ रही हैं। हालांकि इन खबरों पर अभी तक ऑफिशियली उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है। आज 4 फरवरी को अभिषेक बच्चन का जन्मदिन है। ऐसे में हम आपको वो बात बताने जा रहे हैं, जिस वजह से अभिषेक और ऐश्वर्या शादी के बंधन में बंधे हुए हैं।
ऐश्वर्या का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। फिल्मफेयर से बात करते हुए शादी पर कहा, हमें बहुत कुछ एडजस्ट करना होता है। दोनों ही तरफ से सहमति और असहमति होती रहती हैं। लेकिन कुछ भी हो कम्युनिकेशन नहीं तोड़ना चाहिए। इस पर मैंने विश्वास किया है।

ऐश्वर्या ने आगे कहा, अभिषेक ने इस बात की हमेशा से इज्जत की है। एक रिश्ते में कम्युनिकेशन बेहद अहम होता है। क्या ये सब फ्रेंडशिप से शुरू होता है? दोस्ती क्या है ? मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो कहते हैं कि ठीक है आज के लिए इसे खत्म करते हैं। इसे कल के लिए नहीं लेकर जाना चाहिए। आपको हर दिन समय देना होगा। इन सबका मतलब रिस्पेक्ट है। अपने पार्टनर की हमेशा रिस्पेक्ट भी करनी चाहिए। साथ ही उसके लिए इमोशनल भी होना चाहिए। आपको बता दें, अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या की काफी रिस्पेक्ट करते हैं। भले ही वो कुछ समय साथ में नहीं स्पॉट हुए हों, लेकिन दोनों के बीच कभी भी कोई मनमुटाव नहीं है।
कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन तलाक की अफवाहों से परेशान होकर उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक लंबा नोट लिखा। बिग बी ने लिखा, "अलग होने और जीवन में उसकी मौजूदगी पर विश्वास करने के लिए बहुत साहस, विश्वास और ईमानदारी की आवश्यकता होती है। मैं अपने परिवार के बारे में बहुत कम बात करता हूं, क्योंकि मैं इसे प्राइवेट रखना पसंद करता हूं। अफवाहें सिर्फ अफवाहें होती हैं, ये बिना सबूत के बनाई गई झूठी बातें होती हैं।"












Click it and Unblock the Notifications