क्या सिर्फ बेटी के लिए साथ हैं अभिषेक-ऐश्वर्या? परिवार के करीबी ने किया था बड़ा खुलासा
Aishwarya Bachchan and Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन एक वक्त पर बॉलीवुड के स्ट्रान्ग कपल्स की लिस्ट में आते थे। लेकिन वक्त बीतने के साथ-साथ दोनों के रिश्ते के बीच में खटास की खबरों ने भी तूल पकड़ा है। अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच बढ़ती इन दूरियों को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट सामने आ ही जाता है। एक दफा बच्चन परिवार के किसी करीबी ने दोनों के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा भी किया था।
अभिषेक-ऐश्वर्या को लेकर बीते दिनों फैंस काफी परेशान थे, जब अभिषेक बच्चन को शादी की अंगूठी के बिना देखा गया। ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है। कई दफा तो दोनों के बीच तलाक की खबरों की बातें भी उड़ने लगीं।

लंबे समय से चल रही खटपट
टाइम्स नाऊ संग बातचीत में परिवार के ही करीबी सूत्र ने बताया था कि दोनों आराध्या की वजह से ही मिलते हैं। वरना दोनों के बीच लंबे समय से खटपट चल रही है। दोनों के बीच ये सब काफी समय से चल रहा था लेकिन पिछले कुछ वक्त से ये सब बहुत ही ज्यादा चल रहा है।
'आराध्या की वजह से मिलते हैं दोनों...'
टाइम्स नाऊ संग बातचीत में परिवार के ही करीबी सूत्र ने बताया था कि दोनों आराध्या की वजह से ही मिलते हैं। वरना दोनों के बीच लंबे समय से खटपट चल रही है। दोनों के बीच ये सब काफी समय से चल रहा था लेकिन पिछले कुछ वक्त से ये सब बहुत ही ज्यादा चल रहा है। ये बातें अब बाहर निकलकर सामने आ रही हैं।
क्या दोनों का होने वाला है तलाक?
करीबी ने ही बताया था कि ऐश्वर्या अब बच्चन परिवार से अलग रह रही हैं। इसके साथ ही जया बच्चन से भी उन्होंने बातचीत करना बंद कर दिया है। वहीं अब वे अपनी मां के साथ रहती हैं। ऐश्वर्या राय को लेकर करीबी ने आगे बताते हुए कहा कि फिल्हाल अभिषेक और उनका तलाक नहीं होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications