मां के साथ दिखीं आराध्या बच्चन, अचानक बच्चन खानदान की लाडली पर लोगों ने क्यों उठाए सवाल?

Netizens Troll Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या अकसर सुर्खियों में रहती हैं। ऐश्वर्या जबसे अपने तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं, बेटी की भी खूब चर्चा होती है। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ एक बार फिर स्पॉट हुईं तो देखते ही देखते लोगों ने आराध्या पर सवाल उठाने शुरू कर दिये।

दरअसल हाल ही में ऐश्वर्या राय को अपनी बेटी आराध्या के साथ स्पॉट किया गया। मां-बेटी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो हर कोई आराध्या के लुक की बात करने लगा। कोई आराध्या के हेयरस्टाइल की तो कोई उनकी हाईट के बारे में बात करने लगे। मगर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्होंने आराध्या पर सवाल उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Aishwarya Aaradhya

लोग आराध्या को देखते ही उन्हें एक बार फिर बुरी तरह से ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने कहा कि जब देखो आराध्या अपनी मां के साथ घूमती रहती है। क्या ये स्कूल नहीं जाती। वहीं कईलोगों ने आऱाध्या को एबनॉर्मल तक बता डाला।

बताते चलें कि ऐश्वर्या राय ने ब्लैक रंग का आउटफिट पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने इस आउटफिट के साथ रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी। वहीं इस आउटफिट के साथ काफी स्टाइलिश बैग को भी कैरी किया हुआ था। वहीं आराध्या की बात की जाए तो उन्होंने ब्लैक रंग का ट्राउजर और पर्पल स्वेटशर्ट पहना हुआ था।

आराध्या स्नीकर्स में काफी कंफर्टेबल दिख रही थीं। ऐसे ही इन्हें देखकर यूजर्स कहने लगे कि हमेशा आऱाध्या अपनी मां के साथ घूमती हुई ही नजर आती हैं। क्या ये पढ़ाई-लिखाई नहीं करती? क्या ये स्कूल नहीं जातीं?

एक ने कहा कि ये कौनसा स्कूल है, जहां पर बच्चों को जब चाहो मर्जी तब छुट्टियां मिल जाती हैं। हमेशा तो ये घूमती हुई ही नजर आती है। एक ने कहा कि क्या आराध्या नॉर्मल है? इसी का जवाब देते हुए दूसरे यूजर ने कहा कि उसकी उम्र का कोई भी बच्चा पैपराजी के सामने ऐसा ही बीहेव करेगा। आप क्या उम्मीद कर रहे हैं कि पैपराजी को देखते ही वो कूदने लगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+