न्यूड फोटोशूट के बाद अब रणवीर सिंह ने रैंपवॉक करते हुए किया ऐसा काम, वीडियो देख लोग हो रहे हैं हैरान

रणवीर सिंह ने रियल लाइफ वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान रणवीर सिंह ने स्टेज पर कुछ ऐसा किया कि एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं।

मुंबई, 30 जुलाईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक सिर्फ रणवीर सिंह की ही चर्चाएं हो रही हैं। एक ओर जहां रणवीर को उनके फैंस और बॉलीवुड के कई कलाकारों से सपोर्ट मिल रहा है तो दूसरी ओर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। इस मामले पर रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इस बीच रणवीर सिंह ने रियल लाइफ वाइफ दीपिका पादुकोण के साथ मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान रणवीर सिंह ने स्टेज पर कुछ ऐसा किया कि एक बार फिर वह चर्चा में आ गए हैं और उनके फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं।

स्टेज पर रणवीर और दीपिका ने बिखेरा जादू

स्टेज पर रणवीर और दीपिका ने बिखेरा जादू

गत 29 जुलाई की रात को फेमश फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एकसाथ रैंप वॉक किया। रणवीर और दीपिका देसी अवतार में काफी सुंदर लग रहे थे। दोनों ने एथनिक ड्रेस पहना हुआ था। वहीं साथ में दोनों को देखकर उनके फैंस भी काफी खुश हो गए। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इन फोटोज और वीडियोज को खूब पसंद कर रहे हैं।

पत्नी दीपिका का हाथ थामकर किया रैंपवॉक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण का हाथ थामा हुआ था। रैंपवॉक करते हुए दोनों के चेहरे पर चार्म नजर आ रहा था। दोनों एकदम पावरफु कपल्स की तरह स्टेज पर मौजूद थे। रणवीर और दीपिका लोगों को कपल गोल्स दे रहे थे।

रैंपवॉक कर फिर से चर्चा में आ गए रणवीर

दरअसल स्टेज पर रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। इस फैशन शो में रणवीर सिंह की मां भी मौजूद थीं और जब रणवीर स्टेज पर आए तो वह अचानक ही दौड़कर अपनी मां के पास गए और उनके पैर छूते हुए उनसे आशीर्वाद लिया। वहीं उन्होंने अपनी मां को प्यार से किस भी किया। मां के पैर छूते हुए रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विवादों में घिरे रणवीर सिंह

विवादों में घिरे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर बीते दिन इंदौर से एक वीडियो सामने आया था, जहां रणवीर सिंह के लिए एक एनजीओ कपड़े जमा कर रहा था और कहा जा रहा था कि इस मानसिक कचड़े को दूर करना है।

इन फिल्मों में आएंगे नजर

इन फिल्मों में आएंगे नजर

रणवीर सिंह को आखिरी बार फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके खाते में 'बैजू बावरा', 'तख्त', 'सिंबा 2' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्में भी शुमार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+