जब KBC के इस करोड़पति पर हुआ ब्लेड से हमला, खून से लथपथ हालत में ले जाना पड़ा अस्पताल

मुंबई, 26 अगस्त। टेलीविजन का मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर वापसी कर चुका है। हर बार की तरह इस बार भी KBC13 की हॉट सीट पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आएंगे। ज्ञान और धन से भरपूर इस शो को 13 साल पूरे होने वाले हैं, अब तक कई लोगों ने केबीसी के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिती को मजबूत किया। 'कौन बनेगा करोड़पति' की शुरुआत साल 2000 में हुई थी, तब हर्षवर्धन नवाठे पहले करोड़पति बने थे।

केबीसी के 13वें सीजन का हुआ आगाज

केबीसी के 13वें सीजन का हुआ आगाज

केबीसी के 13वें सीजन का आगाज हो चुका है, अमिताभ बच्चन फिर से अपने दमदार अंदाज में शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इस बीच केबीसी में हिस्सा ले चुके पूर्व प्रतिभागी और एक करोड़ के विनर हर्षवर्धन नवाठे ने अपने साथ हुए एक खौफनाक हादसे का जिक्र किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केबीसी के पहले करोड़पति हर्षवर्धन नवाठे पर ब्लेड से हमला किया गया था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भी रहना पड़ा।

केबीसी-1 के सबसे पहले करोड़पति थे हर्षवर्धन

केबीसी-1 के सबसे पहले करोड़पति थे हर्षवर्धन

दरअसल, केबीसी में एक करोड़ रुपए जीतने के बाद हर्षवर्धन सेलिब्रिटी बन गए थे। दूर-दूर से लोग उनसे मिलने और ऑटोग्राफ लेने आते थे। हर्षवर्धन के मुताबिक उन्होंने इस दौरान लाखों ऑटोग्राफ दिए और कई इवेंट में बतौर मेहमान बुलाया गया। ये तो सच है, आज तक जिसने भी करोड़पति के शो में मोटी रकम जीती है वह अखबार की सुर्खियों में बना रहता है, हर्षवर्धन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन उनका ये स्टारडम उन्हीं की जान का दुश्मन बन जाएगा, ये उन्होंने कभी नहीं सोचा था।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान हुआ था हमला

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान हुआ था हमला

रिपोर्ट के मुताबिक हर्षवर्ध ने बताया कि उनके ऊपर किसी ने ब्लेड से हमला कर दिया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल की ओर भागना पड़ा था। हर्षवर्ध ने कहा, उन दिनों मैं एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहा था, तब वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। उस समय मेरे दोस्त, जो कि मेरे बॉडीगार्ड भी हुआ करते थो वो कहीं फंस गए थे और मैं अकेला ही वहां चला गया। ब्लेड वाला हादसा तब हुआ जब मैं इवेंट खत्म होने के बाद स्टेज से नीचे उतर रहा था।

हथेली पर मार दिया था ब्लेड

हथेली पर मार दिया था ब्लेड

हर्षवर्धन ने बताया, 'वहां काफी भीड़ थी, हर कोई मुझसे हाथ मिलाना चाहता था, ऑटोग्राफ और फोटो लेना चाहता था। लोगों से हाथ मिलाने के दौरान मैंने अपने हाथों में चिपचिपाहच महसूस की। तभी मैंने अपना हाथ जल्दी से पीछे खींच लिया और देखा कि उससे खून बह रहा था। भीड़ में किसी ने मेरी हथेली पर ब्लेड से काट दिया था।' इस घटना के बाद हर्षवर्धन काफी सतर्क रहने लगे और फैंस से दूरी बना ली।

अमिताभ बच्चन ने किया था आगाह

अमिताभ बच्चन ने किया था आगाह

एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने बताया था कि केबीसी में एक करोड़ जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें पास बुलाकर कहा था कि थोड़ा संभल कर रहना। अभिताभ ने करीब एक घंटे तक उनसे बातचीत की थी। उस समय दिग्गज एक्टर अमिताभ ने कहा था, 'आप नहीं जानते कि आपने क्या किया है। आपको बहुत सावधान रहना होगा, माता-पिता और खुद का ख्याल रखना होगा।' हालांकि हर्षवर्धन ने उस समय अमिताभ की बातों को गंभीरता से नहीं लिया था।

यह भी पढ़ें: KBC 13:अब घर बैठे खेलें केबीसी, बन सकते हैं लखपति, जानिए क्या है तरीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+