विराट कोहली के बाद Norwegian डांस ग्रुप ने सुनील शेट्टी के साथ किया डांस, देखें मस्त वायरल Video
norwegian dance group ग्रुप ने अब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के साथ उन्हीं के एक फेमस गाने पर डांस का वीडियो शूट किया है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों Norwegian डांस ग्रुप ने तहलका मचा रखा है। इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में Norwegian डांस ग्रुप के फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली ने इस डांस ग्रुप में हाल ही में एक वीडियो बनाया था जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वहीं अब इस विदेशी डांस ग्रुप ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी के साथ वीडियो बनाया है जो शेयर करने के कुछ घंटों में ही वायरल हो चुका है। सोशल मीडिया पर अब तक लाखों बार इस वीडियो को देखा जा चुका है।

नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल के लिए फेमस है बॉलीवुड के हिट गाने काला चश्मा पर इस ग्रुप का डांस जमकर वायरल हुआ था। इंटरनेट यूजर्स उनके डांस के दीवाने हैं।
सुनील सेट्टी के साथ इस फेमस ग्रुप ने बनाया वीडियो
बता दें इन दिनों डांस ग्रुप मुंबई में है और अपना अधिकांश समय शहर की नायाब लोकेशन में बनाने में बिता रहे हैं। कुछ दिन पहले क्विक स्टाइल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्हें क्रिकेटर विराट कोहली के साथ डांस करते नजर आए थे। इसके बाद अब इस ग्रुप ने सुनील शेट्टी के साथ बनाया है जो इंटरनेट यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है।
ग्रुप ने सुनील सेट्टी के इस गाने पर किया डांस
नॉर्वेजियन डांस ग्रुप सुनील सेट्टी की 1995 की फिल्म टक्कर के एक गाने पर थिरकते हुए एक्टर के साथ नजर आ रहे है। टक्कर फिल्म का ये मशहूर गाना आंखों में बसे हो तुम... है।
वीडियो पर आतिया ने भी किया कमेंट
वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक प्यारे नोट के साथ पोस्ट किया गया था जिसमें लिखा ऐसा लगा जैसे हम उसे सालों से जानते हैं। इस वीडियो को देख कर केवल उनके फैंस ही नहीं बल्कि सुनील शेट्टी की एक्ट्रेस बेटी और बेटे ने भी प्यारा सा कमेंट किया है।
मुंबई लोकल में डांस ग्रुप का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें अभी एक दिन पहले इस डांस ग्रुप ने मुंबई की लोकल ट्रेन में एक वीडियो शूट किया था जिसमें ये ग्रुप पुराने गाने पर डांस करता नजर आया था। ये वीडियो भी यूजर्स को खूब पसंद आया था।












Click it and Unblock the Notifications