'सिद्धार्थ के बिना हमें जीना तो पड़ेगा, लेकिन.....एक्टर के जाने के बाद पहली बार सामने आईं शहनाज गिल, Video

नई दिल्ली, 2 अक्‍टूबर। बॉलीवुड एक्‍टर सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत ने सभी को शॉक कर दिया था। सिद्धार्थ की मौत का सबसे बड़ा सदमा उनके परिवार और शहनाज गिल को लगा था। शहनाज गिल सिद्धार्थ के जाने के बाद बेसुध सी हो गई। एक्‍टर की मौत के बाद शहनाज पहली बार सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहनाज नार्मल जिंदगी में वापस नहीं आ पा रही हैं

शहनाज नार्मल जिंदगी में वापस नहीं आ पा रही हैं

शहनाज अपने आप को इस सदमें से बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं लेकिन अपनी नॉर्मल जिंदगी में वापस नहीं आ पाई हैं। उनका जो लेटेस्‍ट वीडियो सामने आया है उसमें वो काफी दुखी नजर आ रही हैं और सिद्धार्थ के फैंस को संभालने के लिए खुद को बहुत बोल्‍ड दिखा रही हैं लेकिन उसके चेहरे पर उदासी साफ नज़र आ रही है।क्या सच में टूट गई थी।

शहनाज ने कहा सिद्धार्थ के बिना हमें जीना तो पड़ेगा

शहनाज ने कहा सिद्धार्थ के बिना हमें जीना तो पड़ेगा

शहनाज गिल के एक फैन ने ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि हमें मरना नहीं है जीना है हमें। सिद्धार्थ के बिना हमें जीना तो पड़ेगा। बहुत लाइफ पड़ी है हम कुछ नहीं कर सकते जो भी हुआ वो लिखा था। आगे क्या होगा हमारी किस्मत है। आप लोग खुश होने की कोशिश करो।

बिग बॉस में दोनों की जोड़ी बहुत हिट हुई थी

बिग बॉस में दोनों की जोड़ी बहुत हिट हुई थी

शहनाज गिल की ये बात सुनकर उनके फैंस के आंखों से आंसू निकल आए है। फैंस शहनाज को अपने आपको संभालने के लिए कह रहे हैं। वहीं कुछ फैंस उनको अपना ख्‍याल रखने के लिए कह रहे हैं। बिग बॉस में दोनों की जोड़ी बहुत हिट हुई थी। शहनाज सिद्धार्थ के बहत करीब थीं और दोनों कुछ गाने के एलबम भी साथ किए थे।

सिद्धार्थ के बिना जीने की कोशिश कर रही शहनाज

सिद्धार्थ के बिना जीने की कोशिश कर रही शहनाज

सितंबर 2021 में एक्‍टर सिद्धार्थ शुक्‍ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी उम्र केवल 40 साल थी। स‍िद्धार्थ की मौत से हर कोई हैरान था। सिद्धार्थ के जाने के बाद उनकी गर्ल फ्रैंड शहनाज गिल अपने आप को संभलाते हुए फिर से अपने काम में मन लगाने की कोशिश कर रही है। शहनाज गिल की फिल्म 'हौसला रख' का ट्रेलर भी आउट हुआ है। 15 अक्टूबर को ये फिल्‍म रिलीज होने वाली है।

शादी के बंधन में बंधने वाले थे शहनाज और सिद्धार्थ

शादी के बंधन में बंधने वाले थे शहनाज और सिद्धार्थ

बता दें लंबे समय से दोनों की शादीशुदा होने की अफवाह थी। लेकिन वास्‍तव मे 2021 के अंत में शहनाज और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंधने की प्‍लानिंग कर रहे थे। दोनों ने बता अपने परिवार के सामने इच्‍छा जाहिर की थी कि वो शादी करना चाहते हैं परिवार वाले भी तैयार थे। दोनों के परिवार शादी के लिए वेन्‍यू हाल और अन्‍य तैयारियां शुरू कर चुके थे। लेकिन आज से ठीक एक महीना पहले 2 सितंबर की सुबह अचानक सिद्धार्थ शुक्‍ला सदा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+