Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रामनवमी के बाद 'रामायण' के मेकर्स फैंस को देंगे बड़ा तोहफा, मुंबई में आयोजित होगा भव्य इवेंट

रणबीर कपूर स्टारर मेगा फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों का अब खत्म होने वाला है। 27 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया पर एक विशेष समारोह में फिल्म के मोस्ट अवेटेड किरदारों से पर्दा उठाया जाएगा। निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की यह महत्वाकांक्षी परियोजना अपनी विशालता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत से गहरे जुड़ाव के कारण पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है।

Ramayana

राम नवमी के बाद चुनी गई खास तारीख
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मार्च का दिन जानबूझकर चुना गया है क्योंकि यह राम नवमी (26 मार्च) के ठीक बाद आता है। मेकर्स इसे फिल्म के अनावरण के लिए शुभ और प्रतीकात्मक मानते हैं। इस अवसर पर देश के कई वरिष्ठ मंत्री, विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां और बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हो सकते हैं।

बॉलीवुड और राजनीति की बड़ी मौजूदगी
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने खास तौर पर इंडस्ट्री के अपने करीबी दोस्तों और सहयोगियों को आमंत्रित किया है, जिससे इस इवेंट का कद और भी बड़ा हो गया है।

पहली बार दिखेगा पूरा कैरेक्टर यूनिवर्स
एक अन्य सूत्र के अनुसार,"यह पहला मौका होगा जब 'रामायण' का पूरा कैरेक्टर यूनिवर्स एक साथ दुनिया के सामने आएगा।" इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और रवि दुबे जैसे मुख्य कलाकारों की मौजूदगी के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकारों के शीर्ष नेताओं के आने की भी संभावना है।

नौ महीने बाद सामने आएगा नया एसेट
फिल्म का टीज़र 3 जुलाई 2025 को रिलीज़ किया गया था, जिसके बाद से कोई नया वीडियो या विज़ुअल एसेट जारी नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो करीब नौ महीने बाद अब दर्शकों को फिल्म और इसके किरदारों की पहली विस्तृत झलक देखने को मिलेगी।

दमदार स्टार कास्ट ने बढ़ाई उत्सुकता
'रामायण' में रणबीर कपूर - भगवान राम, साई पल्लवी - माता सीता, यश (सह-निर्माता भी) - रावण, सनी देओल - भगवान हनुमान के अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे। इसके अलावा फिल्म में रवि दुबे (लक्ष्मण), कुणाल कपूर (इंद्र), शीबा चड्ढा (मंथरा), अरुण गोविल (दशरथ), इंदिरा कृष्णन (कौशल्या), चेतन हंसराज (सुमाली) और लारा दत्ता (कैकेयी) भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

दो भागों में आएगी 'रामायण'

  • पहला भाग: दिवाली 2026
  • दूसरा भाग: दिवाली 2027

मेकर्स को उम्मीद है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाएगी और दर्शकों के लिए एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+