Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रणबीर कपूर की दु‍ल्‍हनियां आलिया भट्ट किचन में तोरई की सब्जी बनाती आईं नजर, वायरल हुआ Old Video

रणबीर कपूर की दु‍ल्‍हनियां आलिया भट्ट किचन में तोरई की सब्जी बनाती आईं नजर, वायरल हुआ Old Video

मुंबई, 26 अप्रैल: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and actor Ranbir Kapoor) की शादी हुए एक हफ्ते से ज्‍यादा समय हो चुका है। दोनों हनीमून पर जाने के बजाय अपनी फिल्‍मों की शूटिंग पर लौट चुके हैं। हालांकि शादी के दिन से ही आलिया अपनी शादी की फोटोज शेयर कर रहे हैं। वहीं अब आलिया का किचन में कुकिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो किचन में zucchini यानी तोरई की सब्जी बनाती नजर आ रही हैं।

किचन में कुकिंग करती नजर आ रही आलिया

किचन में कुकिंग करती नजर आ रही आलिया

बता दें आलिया और रणबीर ने अपनी शादी बड़ी सादगी से की थी और व्‍हाइट और गोल्‍डन कलर का जोड़ा पहना हुआ था। आलिया ने शादी के दिन बिलकुल नेचुरल मेकअप किया था इसके बावजूद वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं शादी के बाद वो पहले वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। शादी के बाद आलिया भट्ट का जो अब वीडियो वायरल हो रहा है उसमें भी वो सिंपल नजर आ रही हैं और वो किचन में कुकिंग करती नजर आ रही हैं।

Recommended Video

    Alia Bhatt Photos: शादी के बाद पहली बार घर से यूं बाहर निकलीं Alia Bhatt, देखें फोटो |वनइंडिया हिंदी
    आलिया ने कुक की ऑयल लेस तोरई की सब्जी

    आलिया ने कुक की ऑयल लेस तोरई की सब्जी

    रणबीर के घर में शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रहीं आलिया इस वीडियो में अपने पर्सनल सेफ की मदद से कुकिंग करती नजर आ रही हैं। आम तौर पर दुल्‍हन शादी के बाद अपने हाथों से कोई मीठी डिश बनाकर अपने ससुराल वालों को खिलाती हैं लेकिन और से जुदा आलिया भटृट किचन में ऑयल लेस तोरई की सब्जी बनाई।

    किचन में आलिया का ये एक्सपीरिएंस पहली बार नहीं है

    किचन में आलिया का ये एक्सपीरिएंस पहली बार नहीं है

    वीडियो में आलिया के साथ उनके सेफ भी नजर आ रहे हैं जो उनको तरोई की सब्जी बनाने में मदद कर रहे हैं। आलिया ने इस वीडियो में खुद बताया कि किचन में उनका ये एक्सपीरिएंस पहली बार नहीं है। आलिया ने उनके सेफ के कहने पर पहले zucchini यानी तोरई को काटा और उसके बाद उसे बहुत ही कम ऑयल में तड़का लगाकर तैयार किया।

    कुकिंग के बाद आलिया बोलीं- ‘मुझे तो अब रोना आ रहा

    कुकिंग के बाद आलिया बोलीं- ‘मुझे तो अब रोना आ रहा

    आलिया भट्ट ने सब्जी बनाने के बाद अपनी ताली बजाने को कहा। सब्जी तैयार होने के बाद आलिया वहां मौजूद लोगों से टेस्‍ट करने के लिए कहती हैं और इसके बाद आलिया कहती हैं. 'मुझे तो अब रोना आ रहा है। '

    आलिया की शूटिंग टूर पर भी साथ जाते हैं उनके पर्सनल सेफ दिलीप

    आलिया की शूटिंग टूर पर भी साथ जाते हैं उनके पर्सनल सेफ दिलीप

    अपने पर्सनल सेफ दिलीप की आलिया की वीडियो में तारीफ करती है कि तुम तो सच में बहुत कम ऑयल यूज करते हो। आलिया ने अपने सेफ के बारे में ये भी बताया कि जब वो शूटिंग पर जाती हैं तो उनके साथ उनका पर्सनल कुक भी जाता है और वो होटल के सेफ को गाइड करता है कि आलिया की डाइट के हिसाब से कैसे कुकिंग करनी है। इसके साथ ही आलिया ने बताया उनके कुक दिलीप ऐसा मटन कुक करते हैं जो वर्ल्‍ड फेमस है। इस वीडियो में सेफ दिलीप ये भी खुलासा करते नजर आ रहे हैं कि आलिया महीने में चार बार अपना डाइट प्‍लान चेंज करती हैं।

    आलिया भट्ट का क्‍या शादी के बाद का है ये वीडियो, जानें सच

    शादीशुदा होने के बावजूद आलिया भट्ट इस वीडियो में पहले की तरह लग रही हैं। आलिया भट्ट किचन में खड़ी कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्‍हें देखकर साफ पता चल रहा है कि ये उनका शादी के पहले का वीडियो है जो अब वायरल हो रहा है और दावा किया जा रहा है कि आलिया शादी के बाद किचन में खाना बना रही हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+