फरहान अख्‍तर से शादी के बाद शिबानी दांडेकर ने Wedding Date को लेकर किया ये अनोखा काम, फोटो शूट में खुला राज

फरहान अख्‍तर से शादी के बाद शिबानी दांडेकर ने Wedding Date को लेकर किया ये अनोखा काम, फोटो शूट में खुला राज

नई दिल्‍ली, 28 फरवरी। फरहान अख्‍तर और शिवानी दांडेकर ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बीते सप्‍ताह शदी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद लगभग हर दिन शिबानी और फरहान अपनी पार्टियों और ड्रेसअप के कारण चर्चा में बने हुए हैं। इनकी शादी की और उसके बाद की पार्टियों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही। वहीं अब शिबानी ने अपनी शादी की तारीख को लेकर ऐसा नायाब काम किया है जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

शिबानी के फोटो में दिख रही इस चीज ने खींचा सबका ध्‍यान

शिबानी के फोटो में दिख रही इस चीज ने खींचा सबका ध्‍यान

शिबानी और फरहान अख्‍तर ने शादी के बंधन में बंधने के बाद इंस्‍टाग्राम पर लेटेस्‍ट फोटोशूट की फोटोज शेयर की है। इनकी फोटोज काफी चर्चा में हैं। शिवानी की इन फोटोज में उनके हाथ पर बना टैटू सबका ध्‍यान खींच रहा है।

शिबानी ने हाथ पर बनवाया शादी की तारीख का टैटू

शिबानी ने हाथ पर बनवाया शादी की तारीख का टैटू

दरअसल, शिबानी दांडेकर ने अपने हाथ पर अपनी शादी की तारीख का टैटू बनवाया है। इन फोटोज में अपने शिबानी अपने वेडिंग टैटू को फ्लॉन्‍ट करती नजर आ रही हैं। शिबानी ने अपने हाथ पर शादी की डेट को रोमन नंबर में गुदवाया है।

ग्लैमरस नजर आ रही शिबानी दांडेकर

शिबानी दांडेकर ने जो अकेले का अपना फोटो शेयर किया है उसमें वो गोल्‍डन कलर के बैकलेस ड्रेस में अपना फिगर फ्लांट करती नजर आ रही हैं ।

दूल्‍हें फरहान अखतर के साथ करवाया फोटोशूट

शिबानी दांडेकर दूसरी फोटो में अपने नये नवेले दूल्‍हें फरहान अखतर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दोनों ही काफी खूबसूरत लग रहे हैं। फरहान ने व्‍हाइड कलर के पैंट कोट के साथ ब्लैक टीशर्ट पहनी है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+