Covid-19: कार्तिक आर्यन के बाद कोरोना की चपेट में आईं कैटरीना कैफ, खुद को किया आइसोलेट
बॉलीवुड में एक बार फिर कोरोना का संकट मंडराने लगा है। कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर के बाद अब कैटरीना कैफ कोरोना की चपेट में आ गईं।
मुंबई, 5 जून: एक तरफ देश में कोरोना का साया फिर से मंडराने लगा है तो वहीं अब सिनेमा जगत के सितारे भी अब कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। बता दें कि, पहले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए। अब मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कोरोना वायरल से संक्रमित हो गईं हैं।

कैटरीना कैफ हुई कोरोना संक्रमित
'न्यूज 18' की रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना कैफ इस वक्त पूरी तरह से क्वॉरंटीन में हैं। कैटरीना कैफ ये दूसरी बाद संक्रमित हुईं है। एक्ट्रेस इन दिनों श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिससम' को चर्चा में हैं। वह फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली थीं। लेकिन, अब कोरोना होने के कारण उन्हें ये शूटिंग रोकनी पड़ी।
कार्तिक आर्यन भी हुए कोरोना संक्रमित
इससे पहले शनिवार को एक्टर कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने फनी अंदाज में पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोरोना से रहा नहीं गया।' ये दूसरी बार है जब कार्तिक आर्यन को कोरोना हुआ। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications