हार्दिक से अलग होते ही बदल गई नताशा की जिंदगी, अगस्त्य का भी हुआ ये हाल, Photos में दिखी सच्चाई

Natasa Stankovic after divorce with Hardik: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टानकोविक ने हाल ही में अपने तलाक की खबरों को आधिकारिक कर दिया। दोनों ने बताया कि वे अलग हो चुके हैं। एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिये कपल ने इस बात की पुष्टि की। इस खबर ने फैंस को अंदर से हिलाकर रख दिया है। हालांकि अलग होने के बाद नताशा अब कैसे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं, एक्ट्रेस ने इस बात का सबूत दिया है।

हाल ही में हार्दिक पांड्या और नताशा के तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों ने अपनी चार साल की शादी को तोड़ दिया। तलाक के बाद नताशा अपने घर सर्बिया चली गई हैं। तलाक के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर सुपरएक्टिव हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ पोस्ट शेयर किये हैं, जो इस बात का गवाही दे रहे हैं कि एक्ट्रेस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

Natasa Stankovic

एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वे वर्कआउट करती दिख रही हैं। एक तस्वीर में उन्होंने एक भारी-भरकम कद्दू की फोटो फैंस को दिखाई है, जिसका वजन 11 किलो है। जिम वाली तस्वीर की बात करें तो नताशा इसमें काफी फिट नजर आ रही हैं और इस तस्वीर को देखकर साफ पता चल रहा है कि वे तलाक के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं।

इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे साइक्लिंग करती नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस काफी खुश दिख रही हैं। ऐसा लग रहा है मानो तलाक के बाद नताशा की जिंदगी काफी हद तक बदल गई है।

Natasa Stankovic

वहीं बेटे अगस्त्य की बात करें तो हार्दिक से अलग होने के बाद नताशा बेटे को भी अपने साथ सर्बिया अपने घर लेकर चली गई हैं। बेटे का भी वीडियो उन्होंने शेयर किया है, जिसमें अपने मां-बाप के तलाक की खबरों से दूर अगस्त्य खेल में मग्न हो रखा है। अगस्त्य वीडियो में अपना खिलौना ढूंढता नजर आ रहा है।

एक और तस्वीर में नताशा अगस्त्य की साइकिल दिखाती नजर आ रही हैं। अब नताशा की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। हालांकि तलाक के बाद अपने इंस्टाग्राम फीड पर तो उन्होंने कुछ पोस्ट नहीं किया मगर स्टेटस पर उन्होंने काफी कुछ अपडेट्स लगा रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+