'रुको और देख लो', चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा ने शेयर की अपनी ऐसी तस्वीरें, कहा- मुझे ऐसे देखो
Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और फेमस कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है। इसी बाच कपल अपनी अपनी जिंदगी में आगे भी बढ़ चुके हैं। युजवेंद्र चहल का नाम जहां आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है, वहीं धनश्री भी इन दिनों अपने काम में बिजी नजर आ रही हैं।
धनश्री वर्मा की लेटेस्ट तस्वीरें
फेमस कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा ने गत 4 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को अपनी कुछ शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। अपनी चमकती त्वचा को दिखाते हुए, उन्होंने एक ऐसा कैप्शन लिखा है जो आत्म-प्रेम को दर्शाता है।

धनश्री ने लिखा- रुककर निहार लो
धनश्री वर्मा का ये पोस्ट भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से उनके तलाक के कुछ दिनों बाद आया है। धनश्री ने अपनी गुड स्किन डे को दिखाते हुए कैप्शन में लिखा है- रुककर निहारने में कोई परेशानी नहीं। इन तस्वीरों में धनश्री सिंपल सफेद टैंक टॉप में नजर आ रही हैं।
धनश्री का सिंपल लुक हुआ वायरल
दरअसल धनश्री वर्मा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में लोगों को अपना बेदाग नो-मेकअप लुक दिखाया है। धनश्री वर्मा की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। धनश्री की फोटोज पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना प्यार भी बरसा रहे हैं।
लोगों ने धनश्री वर्मा की जमकर की तारीफ
-फैंस ने कमेंट सेक्शन में जाकर धनश्री वर्मा की खूब तारीफ की है। कुछ लोगों ने तो उनकी तस्वीरों पर क्रश, सबसे सुंदर, आप इतने क्यूट हैं यार, ब्यूटी क्वीन जैसे कमेंट किए हैं।
-आपको बता दें कि हाल ही में, धनश्री वर्मा को युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद एलिमनी के रूप में 4.75 करोड़ रुपये मिले हैं। इस एलिमनी की खबर के बाद धनश्री वर्मा को लोगों ने खूब ट्रोल किया था।
-कोरियोग्राफर को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। उनके एक पोस्ट में एक यूजर ने दिया था- मैम अकाउंट में 4.75 करोड़ रुपये जमा हो गए क्या। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा था- गैरों के पैसों से वीडियो शूट करते देखा।
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी
धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और कथित तौर पर 20 मार्च, 2025 को तलाक मिलने से पहले वह 18 महीने तक अलग-अलग रह रहे थे। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए चहल के वकील नितिन कुमार गुप्ता ने एएनआई को बताया था- अदालत ने तलाक मंजूर कर लिया है और अब दोनों पक्ष पति-पत्नी नहीं हैं।
धनश्री को तलाक के बाद मिली इतनी एलिमनी
वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि धनश्री वर्मा ने क्रिकेटर चहल से 60 करोड़ रुपये का एलिमनी मांगा था। हालांकि, उनके परिवार ने आधिकारिक बयान के जरिए इन अटकलों को मजबूती से खारिज कर दिया था। बाद में, बार एंड बेंच की रिपोर्ट ने पुष्टि की थी कि एलिमनी की राशि 4.75 करोड़ रुपये है, जिसमें युजवेंद्र चहल ने पहले ही 2.37 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications