ड्रग्स केस: आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने उनके घर पहुंचे सलमान

मुंबई, 4 अक्टूबर: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को मुंबई में एक क्रूज शिप पर छापेमारी की, जिस पर ड्रग्स पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन भी मौजूद थे। रविवार को उनसे पूछताछ करने के बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शाहरुख मीडिया के सामने तो नहीं आए, लेकिन वो घर से पूरा अपडेट ले रहे हैं। वहीं रविवार रात खबर आई कि सलमान खान भी मन्नत पहुंचे और शाहरुख के परिवार से मुलाकात की।

salman

वैसे आर्यन का नाम ड्रग्स केस में आने के बाद बहुत से लोग SRK की फैमिली को सपोर्ट कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे है कि इसी वजह से सलमान भी उनसे मिलने पहुंचे। हालांकि दोनों की टीम ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है। वहीं जब सलमान शाहरुख के घर पहुंचे, तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया लेकिन बाद में उनके सुरक्षाकर्मियों ने सभी को वहां से हटा दिया। सोशल मीडिया पर भी इस मुलाकात की खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि दोनों पुराने दोस्त हैं, जिस वजह से सलमान मुश्किल वक्त में SRK का साथ देने पहुंचे हैं।

रिमांड पर भेजा
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 4 अक्टूबर तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने तीनों लोगों का जेजे अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया था। कोर्ट में पेशी के दौरान एनसीबी ने तीन आरोपियों के लिए 5 अक्टूबर तक की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सिर्फ 4 अक्टूबर तक की इजाजत दी।

NCB चीफ ने कही ये बात
एनसीबी चीफ एसएन प्रधान ने बताया कि ये दो हफ्ते तक चली कड़ी मेहनत से की गई जांच का परिणाम है। हमने अपने खास खुफिया सूचनाओं के आधार पर ये कार्रवाई की, इस मामले में कुछ बॉलीवुड लिंक्स की संलिप्तता सामने आई है।

Recommended Video

      Mumbai Cruise Drug Party: NCB का खुलासा, Aryan Khan ने ऐसे छिपाकर रखे थे ड्रग्स | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+