Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आलिया-रणबीर की शादी के बाद कब होगी मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की शादी, एक्टर ने बताया क्या है प्लान

आलिया-रणबीर की शादी के बाद कब होगी मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की शादी, एक्टर ने बताया क्या है प्लान

मुंबई। बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। कैटरीना कैफ -विक्की कौशल की शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हो गई। बॉलीवुड में शादियों की सीजन चल रहा है तो वहीं अब लवबर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फैंस अब मलाइका अर्जुन कपूर की शादी को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फैंस सवाल कर रहे हैं कि आलिया और रणबीर के बाद अब मलाइका और अर्जुन कब सात फेरे लेंगे।

अगला नंबर किस सेलेब्स का है?

अगला नंबर किस सेलेब्स का है?

बॉलीवुड में शादियों के सीजन के बीच सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर जोर-शोर से चर्चाएं शुरू हो गई। डाइट सब्या नाम ने वीडियो क्रिएटर ने मलाइका और अर्जुन की शादी को लेकर सवाल पूछा, जिसका जवाब अर्जुन कपूर ने दिया। वीडियो क्रिएटर ने सवाल किया कि वो मलाइका अरोड़ा से कब शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं? इस पर अर्जुन ने जवाब भी दिया है।

 अर्जुन ने बताया कब है शादी का प्लान

अर्जुन ने बताया कब है शादी का प्लान


डाइट सब्या ने अर्जुन कपूर से शादी पूछा कि शादी कब? इस सवाल के जवाब में अर्जुन कपूर ने कहा सब्या ये सवाल को काफी कठिन हैं। उन्होंने लिखा कि जब आप अपनी पहचान का खुलासा करेंगे तब मैं शादी करूंगा। डाइट सब्या ने इस पूरी बातचीत का स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि डाइट सब्या ने अर्जुन से सवाल किया "लगता है अर्जुन कपूर कभी शादी नहीं करेंगे। हम आपसे प्यार करते हैं...इट्स कूल।"डाइट सब्या का अर्जुन से सवाल किया- 'शादी कब?' अर्जुन कपूर ने इस सवाल के जवाब में लिखा - "बेहद कठिन सवाल"...उसके जवाब में आगे लिखा "जब आप अपनी पहचान का खुलासा करेंगे तो मैं शादी कर लूंगा..." भले ही अर्जुन ने शादी को लेकर कुछ खुलकर बात नहीं की, लेकिन उन्होंने मलाइका और अपने रिश्ते को एक आयाम देने की कोशिश की।

लंबे वक्त से कर रहे हैं डेट

लंबे वक्त से कर रहे हैं डेट

आपको बता दें कि मलाइका और अर्जुन लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2019 से दोनों एक दूसरे के साथ है। दोनों के बीच उम्र का लंबा फासदा है, लेकिन बावजूद इसके दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते हैं। अर्जुन कई बार अपनी लवबर्ड्स की तारीफ खुले आम कर चुके हैं और सोशळ मीडिया पर ट्रोल करने वालों की भी क्लास चुके हैं। उन्होंने बताया कि कैसे मलाइका की उनकी लाइफ में एंट्री ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है। दोनों अक्सर वैकेंशन और डेट पर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+