पायल-संग्राम ने 12 साल पुराने रिश्ते को दिया शादी का नाम, आगरा में लिए सात फेरे, देखें Wedding की तस्वीरें
पायल-संग्राम ने 12 साल पुराने रिश्ते को दिया शादी का नाम, आगरा में लिए सात फेरे, देखें Wedding की तस्वीरें।
आगरा, 10 जुलाई। आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह को लंबे वक्त से था, जी हां शनिवार को मोहब्बत के शहर आगरा में दोनों ने परिवारवालों और अपने करीबी दोस्तों के बीच सात फेरे लिए, दोनों की शादी जेपी पैलेस में हुई। आपको बता दें कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं।

एक-दूजे से हुए संग्राम और पायल
शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमे पायल हद से ज्यादा सुंदर और संग्राम सिंह बहुत ज्यादा डैशिंग लग रहे हैं। लाल सुर्ख लहंगे में पायल की खूबसूरती देखते ही बनती है तो वहीं ऑफ व्हाइट और क्रीम लेयर की शेरवानी में संग्राम सिंह भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं। दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग जमकर उस पर कमेंट कर रहे हैं।

'जल्द से जल्द बच्चे की भी प्लानिंग करेंगे'
मालूम हो कि पिछले दिनों जब अभिनेत्री कंगना रनौत के लॉकअप शो में पायल ने बतौर कैदी शिरकत की थी तो संग्राम सिंह ने अपनी शादी की बात कहकर सबको चौंका दिया था और कहा था कि 'वो इस साल के जुलाई महीने में शादी करेंगे और इस शादी के बाद वो और पायल जल्द से जल्द बच्चे की भी प्लानिंग करेंगे, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए थे।'

'हमने उन्हें जल्द से जल्द दादा-दादी बनाने का फैसला किया है'
संग्राम ने कहा था कि 'हम शादी के बाद फैमिली प्लानिंग करेंगे क्योंकि मेरे मां-बाप दोनों काफी बूढ़े हैं, ऐसे में हमने उन्हें जल्द से जल्द दादा-दादी बनाने का फैसला किया है, बाकी तो रब की मर्जी है।' जब संग्राम ने यह सब कहा था तो कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा था लेकिन अब वो लोग तो गलत साबित हो गए और संग्राम ने पायल से शादी रचा ली, तो ये माना जा सकता है कि पायल-संग्राम जल्द ही खुशखबरी भी दे सकते हैं।

'वह बहुत सुलझे हुए हैं और कमाल के इंसान हैं'
आपको बता दें कि साल 2014 में पायल और संग्राम ने सगाई की थी। सगाई के बाद पायल ने कहा था कि 'जब से मैं संग्राम से मिली हूं , अपने आप में बहुत शांति महसूस करने लगी हूं। मैं खुश हूं कि मुझे जीवन साथी के रूप में ऐसा शख्स मिला है, जो अपनी बातों का पक्का है। वह बहुत सुलझे हुए हैं और कमाल के इंसान हैं।'

दोनों ही बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके हैं
मालूम हो कि पायल और संग्राम सिंह दोनों ही बिग बॉस के प्रतियोगी रह चुके हैं। पायल रोहतगी बिग बॉस सीजन 2 की प्रतियोगी थीं तो वहीं संग्राम सिंह ने बिग बॉस सीजन 7 में हिस्सा लिया था। दोनों सोशल मीडिया के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं।
-
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
किसानों के विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस तैनाती -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम?












Click it and Unblock the Notifications