'आदिपुरुष' के एडवांस बुकिंग ने तोड़ा रिकॉर्ड, कमाई देख हैरान हुए मेकर्स, जानें कितने लाख की बिकी टिकट्स

Adipurush Advance Booking: साउथ के एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर वोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। ये फिल्म आगामी 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में फिल्म के स्टार्स इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन ही धूम मचा सकती है।

फिल्म 'आदिपुरुष' की धमाकेदार एडवांस बुकिंग को देखकर मेकर्स का कहना है कि ये मूवी रिलीज के पहले दिन ही ताबड़तोड़ कमाई करेगी। मेकर्स की मानें तो ये फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' औस साउथ के फेमस हीरो यश की 'केजीएफ 2' का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

adipurush

5 लाख तक बुक हुए एडवांस टिकट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'आदिपुरुष' को पहले ही दिन देखने के लिए नेशनल चेन पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में करीब 18,000 हजार टिकट बिक चुके हैं। वहीं करीब 25000 टिकट बुक होने के बाद रात को काउंटर बंद कर दिया गया था। इसके अलावा बाकी थिएटर्स में भी 35,000 से ज्यादा टिकट बिके हैं। ऐसे में अभी तक इस फिल्म के रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के तौर पर करीब 5 लाख रुपए के टिकट बिक चुके हैं।

16 जून को रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म की जबरदस्त एडवांस बुकिंग को देखकर मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म 'आदिपुरुष' आगामी 16 जून (शुक्रवार) को थिएटर्स में रिलीज होगी। वहीं इससे पहले ही गत 12 जून (सोमवार) को ही एडवांस बुकिंग में लंबी उछाल देखी गई है। ऐसे में मेकर्स का मानना है कि इस फिल्म के रिलीज के दिन तक पहुंचने से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए कई लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी होगी।

फिल्म को लेकर चल रहा है विवाद
आपको बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर ने भी खूब धमाल मचाया था। हालांकि इस फिल्म को लेकर कई तरह के विवाद भी चल रहे हैं। कई लोग इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद इसकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। लेकिन इन सब विवादों के बावजूद इसकी एडवांस बुकिंग का एक अलग ही जादू देखने को मिल रहा है।

600 करोड़ रुपए में बनी है ये फिल्म
एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म के कलेक्शन में पहले ही दिन जबरदस्त उछाल हो सकता है। जानकारी के अनुसार इस मेगा बजट फिल्म को बनाने में करीबन 600 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। ऐसे में मेकर्स को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+