Adnan Sami के भाई ने किया बड़ा खुलासा, दूसरी पत्नी के साथ बनाई एडल्ट फिल्में, भारतीय नागरिकता लेने की बताई वजह
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी पर उनके भाई जुनैद सामी खान ने संगीन आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि अदनान सामी ने कई मामलों में झूठ बोला है।

Adnan Sami Brother Allegation: मशहूर सिंगर अदनान सामी एक बार फिर चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया पर सिंगर के भाई जुनैद समी ने अपने पोस्ट में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने ना सिर्फ अदनान को झूठा बताया कि आखिर उन्होंने क्यों भारत की नागरिकता ली थी।
अदनान सामी के भाई का बड़ा खुलासा
जुनैद ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से अदनान सामी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए है। अदनान सामी के मुताबिक उनका जन्म यूके में हुआ था। लेकिन उनके भाई की माने तो, सिंगर का जन्म 15 अगस्त 1969 को रावलपिंडी में हुआ था।

सिंगर को बताया झूठा
जुनैद सामी ने दावा किया कि, उनकी मां पाकिस्तानी हैं और सरगोधा की हैं। जबकि अदनान ने बताया था कि उनकी मां का जन्म भारत में हुआ जो कि पूरी तरह से झूठ है। इसके अलावा जुनैद ने सिंगर अदनान के अचानक वेट लॉस की कहानी को भी झूठा बताया और इसके पीछे की पूरी सच्चाई बताई।

झूठी है अदनान सामी की डिग्री
जुनैद ने लिखा कि, अदनान के गैस्ट्रिक बाइपास की फीस भी हमारे पिता ने भरी थी जबकि उन्हें फीस को लेकर संदेह है। अदनान के पास जो डिग्री है वो भी झूठी है। वो इंग्लैंड में अपने में फेल हुए और लाहौर से डिग्री बनवाई। वह झूठ बोलते हैं कि उनके पास यूके से कानून की डिग्री है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है।

अदनान सामी की पर्सनल लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा
इसके आगे जुनैद ने अदनान सामी की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। जुनैद ने लिखा कि 'अदनान ने अपनी दूसरी पत्नी सबा गलादरी के साथ अपने वैवाहिक मामलों पर भी चर्चा नहीं की। उन्होंने दावा किया कि, अदनान ने दूसरी पत्नी के साथ पॉर्न डीवीडी बनाई थी। इस डीवीडी को उन्होंने कोर्ट में पेश किया था ताकि इसे पूरा भारत देख सके। ये वीडियो सबा के आशिक ने बल्कि उन्होंने खुद बनाई थी। ये सब कुछ झूठ है'।

जुनैद ने डिलीट किया पोस्ट
अपनी पोस्ट में जुनैद ने गायक की भारतीय नागरिकता के बारे में लिखा कि इसमें कोई शक नहीं है कि वह भारत से प्यार करता है, इस देश ने उसे वह बनाया है। मैं भी एक सिंगर हूं, और वह चाहते तो मेरी मदद कर सकते थे। लेकिन उन्होंने मुझे भारत में लॉन्च नहीं किया, आज मैं घर पर बैठा हूं। हालांकि इन आरोपों के बाद जुनैद ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया था। हालांकि अब तक इस पर अदनान सामी का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications