करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Aditya Roy Kapur, महंगी गाड़ियों के हैं बेहद शौकीन, जानें कुल नेटवर्थ

Aditya Roy Kapur Birthday: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अक्सर अपनी फिल्में और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म नाइट मैनेजर में मुख्य भूमिका निभाई और फैंस को खूब एंटरटेन किया। आज यानि 16 नवंबर 2023 को आदित्य अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक है।

आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार हैं और वह एक फिल्म की मोटी फीस वसूलते हैं। एक्टर सिर्फ फिल्मों और वेब सीरीज ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े ब्रॉन्ड्स को प्रमोट करते हैं। जिससे वह अच्छी खासी मोटी कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य रॉय कपूर की 100 करोड़ टोटल नेटवर्थ है।

aditya roy kapur

आदित्य रॉय कपूर एक फिल्म के लिए लगभग 5 से 6 करो़ड़ रुपये चार्ज करते हैं। एक महीने के वह 70 लाख के आसपास कमाते हैं। वहीं पूरे साल में आदित्य 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो जाती है। इसके अलावा वह मुंबई में काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनके पास खुद का बहुत ही आलीशान अपार्टमेंट है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस अपार्टमेंट के अलावा उनके पास एक और मुंबई में आलीशान घर है।

आदित्य रॉय कपूर के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास 56 लाख की बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, 2.17 करोड़ की मर्सिडीज बेंज एस-क्लास है। इसेक अलावा वह महंगी बाइक के भी शौकीन हैं। एक्टर के पास 16.95 लाख ट्रंप स्पीड ट्रिपल बाइक है। इसके अलावा 2.75 लाख की रॉयल इंफील्ड कास्ट आयरन भी है। वह अक्सर अपनी महंगी गाड़ियों के साथ स्पॉट किए जाते हैं।

आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म आशिकी 2 से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्म ये जवानी है दीवानी में सपोर्टिंग रोल निभाया। लेकिन इसके बाद से उनके करियर में ब्रेक लग गया। एक्टर की एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप होती चली गई। आदित्य ने फिल्म 'दावत ए इश्क', 'फितूर', 'ओके जानू', 'कलंक', 'मलंग' जैसी फिल्में दी हैं। हालांकि इसके बावजूद उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+