'पापा के किस का परिणाम' उदित नारायण के किस विवाद के बीच मुंह छुपाते दिखे आदित्य, फैंस ने लिए मजे
Aditya Narayan: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वह कॉन्सर्ट के दौरान एक महिला फैन को किस करते हुए नजर आए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया गया। अब मुंबई एयरपोर्ट पर उनके बेटे आदित्य नारायण स्पॉट हुए।
इंस्टैंट बॉलीवुड ने आदित्य नारायण का वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपना चेहरा छिपाए हुए नजर आए। उन्होंने मास्क, चश्मे और टोपी से अपना चेहरा कवर कर हुआ है। साथ ही उन्होंने अपने सिर पर टोपी लगा रखी थी। अब इस तरह से उनके चेहरा छुपाने के बाद फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

आदित्य नारायण की वीडियो पर अब फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल कर लिखा, 'पापा किस कर रहे हैं और बेटा मुंह छुपा रहा है।' एक ने लिखा, 'बाप किस कर नाम रोशन कर रहा है और ये अपना मुंह छुपा रहा है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसा काम करो कि मुंह ढक के निकलना पड़े।' एक ने लिखा, 'पापा वाले संस्कार नहीं चाहिए।'
ये भी पढ़ें: 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ना' Udit Narayan ने फीमेल फैन को लिप-किस करने पर तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा रिएक्शन
बता दें कि, उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक कॉन्सर्ट के दौरान वह स्टेज पर गाना गा रहे थे। तभी एक फैन आई और वह सिंगर के साथ सेल्फी लेने लगी। इसके बाद फैन ने उदित नारायण के गालों पर किस किया और फिर सिंगर ने पलटकर फैन को लिप किस किया। उनकी ये हरकत देख फैंस हैरान रह गए। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर सिंगर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा।
इसके बाद उदित नारायण के पुराने वीडियो फैंस खोज के निकाल रहे हैं। जिसमें वह मशहूर गायिका अलका याग्निक और श्रेया घोषाल के गालों पर किस करते हुए नजर आए। 69 साल के उदित नारायण की ये हरकतें देख फैंस उनकी तुलना इमरान हाशमी से कर रहे हैं। वहीं कुछ ने उनके ठरकी तक का टैग दे डाला। खैर सिंगर ने अपने एक बयान में कहा कि उन्हें कोई शर्मिंदगी नहीं है और ये उनके और फैंस के बीच का रिश्ता है।
ये भी पढ़ें: 'यह कोई घटिया बात नहीं' Udit Narayan ने फिर किया किस विवाद पर रिएक्ट, बोले-'नहीं है कोई शर्मिंदगी'












Click it and Unblock the Notifications