'मैं भगवान को जवाब दूंगा लोगों को..', लाइव कॉन्सर्ट मामले में आदित्य नारायण ने की ऐसी बात कि आप सोच नहीं सकते
Aditya Narayan: बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नाराण इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसमें वह लाइव कॉन्सर्ट में एक फैन को मारते और उसका फोन छीनकर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके इस खराब बर्ताव को लेकर लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। इस घटना को लेकर अब एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण का जवाब सामने आया है।
आदित्य नारायण का कॉन्सर्ट विवाद पर रिएक्शन
आपको बता दें कि टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए ने आदित्य नारायण ने कॉन्सर्ट विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है- ईमानदारी से कोई कमेंट नहीं करना मुझे। मैं ईश्वर के प्रति जवाबदेह हूं। मैं सिर्फ भगवान को जवाब दूंगा लोगों को नहीं।

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फैन पर भड़क गए थे आदित्य
36 साल के आदित्य नारायण का बर्ताव काफी पहले से ही खराब रहा है। ये पहली बार नहीं है जब वह लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपने किसी फैन पर भड़क गए हैं। इससे पहले भी कई तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जहां पर आदित्य नारायण कई और लोगों के साथ बुरा बर्ताव करते नजर आए हें। वह इंडियो एयरलाइन के कर्मचारी के साथ भी बहसबाजी करते और अपशब्द कहते नजर आए थे।
आदित्य नारायण के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी थी
लाइव कॉन्सर्ट मामले में सबसे पहले आदित्य नारायण के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी थी। टीम की तरफ से बताया गया था कि वह शख्स कॉलेज से नहीं था और लगातार आदित्य के पैर खींच रहा था। कई दफा फोन को पैर पर पटका भी। इस कारण सिंगर अपना आपा खो बैठे थे।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कॉलेज में था कॉन्सर्ट
जानकारी के अनुसार आदित्य नारायण छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक कॉलेज के कॉन्सर्ट में गए थे। यहां पर वो स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे। तभी अचानक उन्होंने एक फैन को माइक से मारा था और उसका फोन छीन कर दूर फेंक दिया था। इसके बाद वह दोबारा गाना गाने लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications