मारा माइक, फिर फेंका फोन, Aditya Narayan ने कॉन्सर्ट के दौरान फैन पर निकाला गुस्सा, हुए बुरी तरह ट्रोल
Aditya Narayan Viral Video: मशहूर सिंगर उदित नारायण के बेटे और टीवी शो के होस्ट आदित्य नारायण सुर्खियों में हैं। उन्होंने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से वह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।
दरअसल, आदित्य नारायण छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक फैन के साथ बदसलूकी की। सिंगर की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले उन्होंने फैन को माइक से मारा और फिर उसका फोन छीनकर दूर फेंक दिया। फिर बिना कुछ बोले वह गाना गाते हुए स्टेज की तरफ लौट आएं।

बता दें कि, आदित्य ने जिस फैन का फोन उठाकर दूर फेंका वह शख्स केवल उनके पास आकर वीडियो बना रहा था। लेकिन सिंगर को फैन की ये हरकत देख गुस्सा आ गया और फिर उन्होंने अपने ही फैन के साथ बदतमीजी की। इसके बाद वह फिर से अपनी परफॉर्मेंस देने लगे। हालांकि जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने सिंगर को जमकर ट्रोल करना शुरू किया।
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'आदित्य नारायण के साथ समस्या क्या है? इन्हें किस बात का इतना घमंड है? एक ने लिखा, इन्होंने कैसे अपने फैन का अपमान किया। एक यूजर ने लिखा, ये उनका कैसे रवैया था फैन के साथ जिन्होंने उन्हें बनाया। एक अन्य यूजर ने लिखा, "टैलेंट-1%, घमंड-99 %।" इसी तरह से फैंस ने नाराज होकर सिंगर पर जमकर भड़ास निकाली।
बता दें कि, इससे पहले भी आदित्य नारायण के कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जब उन्होंने मीडिया के सामने अपना आपा खो दिया। खैर कॉन्सर्ट के दौरान ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से आदित्य एक बार फिर विवादों में आ गए। इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं। वहीं आदित्य की तरफ से भी अब तक इस मामले में कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications