'बिना मतलब के मारा माइक', आदित्य नारायण की बदसलूकी पर छात्र ने दिया रिएक्शन, बताया कॉन्सर्ट में क्या हुआ

Aditya Narayan Viral Video: बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण एक वीडियो की वजह से काफी चर्चा में आ गए। सिंगर ने कॉलेज में कॉन्सर्ट के दौरान एक शख्स को माइक से मारा फिर उसका फोन फेंक दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सिंगर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

आदित्य नारायण का ये कॉन्सर्ट छत्तीसगढ़ के एक कॉलेज में हुआ था। फैन के साथ यूं बदसलूकी करने पर नेटिजेन्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। लाइव शो के दौरान उनका ऐसा बर्ताव देखकर हर कोई हैरान था। हालांकि इस मामले में सिंगर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया। लेकिन, इवेंट के मैनेजर ने कहा कि वह शख्स बार बार सिंगर को परेशान कर रहा था। इसलिए उन्होंने गुस्से में आकर ये सब किया। अब खुद छात्र ने सिंगर की बदसलूकी पर चुप्पी तोड़ी है।

Aditya Narayan

लोवकेश चंद्रवंशी नाम के छात्र ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कॉन्सर्ट चल रहा था और मैं मंच के सामने खड़ा था। आदित्य लाइव परफॉर्म कर रहे थे और वह सभी फैन्स का फोन लेकर उनके साथ सेल्फी भी खींच रहे थे। इसके बाद जब मैं मंच के ठीक पास सेल्फी लेने गया और उन्हें अपना फोन दिया तो उन्होंने अपने माइक से मेरे हाथ पर मारा और फिर बिना किसी वजह के मेरा फोन फेंक दिया। वह सबके साथ सेल्फी ले रहे थे तो मैंने सोचा कि वह मेरे साथ भी सेल्फी लेंगे इसलिए मैंने अपना फोन दे दिया।'

छात्र ने आगे बताया कि, 'लोग बहुत सी बातें कह रहे हैं लेकिन यह सच है कि किसी ने उन्हें नहीं मारा, हम आम तौर पर उन्हें सेल्फी के लिए अपना फोन दे रहे थे। मेरा फोन फेंकने के बाद भी वह सभी के साथ सेल्फी क्लिक करते रहे। केवल वही जानते हैं कि उनका उस वक्त आखिर मूड कैसा था।' छात्र ने ये भी बताया कि वह सिंगर के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करेंगे।

इससे पहले, इवेंट ने ज़ूम को दिए इंटरव्यू में बताया था कि " कॉन्सर्ट के दौरान लगातार आदित्य के पैर खींच रहा था जिसके बाद गायक चिड़चिड़ा गए थे। इसी वजह से उन्होंने फैन का फोन उठा के फेंक दिया था। बाद में आदित्या ने इस मामले में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो कोई टिप्पणी नहीं। मैं सर्वशक्तिमान के प्रति जवाबदेह हूं। बस इतना ही।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+