कभी ऐसी दिखती थी अदिति राव हैदरी, एक्ट्रेस का पुराना लुक देख फैंस बोले- 'इसने प्लास्टिक सर्जरी कराई है'
Aditi Rao Hydari Photos Viral: हीरामंडी की बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका गजगामिनी वॉक काफी वायरल हो रहा है। इस बीच अब एक पुरानी तस्वीर वायरल हो गई जिसकी वजह से फैंस उन्हें प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
आदिति राव हैदरी को इन पुरानी तस्वीरों में पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस की वायरल हो रही ये तस्वीर लगभग 18 साल पुरानी है। एक्ट्रेस की ये तब की फोटो है जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था। वहीं अगर तस्वीर की बात करें तो दोनों में काफी फर्क नजर आ रहा है।

फोटो में अदिति राव हैदरी की नाक, लिप्स और यहां तक की उनके गाल भी काफी अलग हैं। ऐसे में एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हक्के-भक्के रह गए। कुछ लोग उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ फैंस उन्हें सर्जरी के लिए ट्रोल कर रहे हैं। अदिति राव हैदरी की नई और पुरानी तस्वीर पर फैंस रिएक्टर कर रहे हैं।
अदिति राव हैदरी की फोटोज पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'इस फोटो को देखने के बाद मेरा दिल टूट गया।' एक ने लिखा, 'कौन है ये लड़की।' एक यूजर ने लिखा, "मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि ये दोनों एक ही हैं।" एक ने लिखा, 'इसने क्या नाक की सर्जरी कराई है इतना ज्यादा बदलाव कैसे हो सकता है।' एक ने कहा, 'आजकल की एक्ट्रेसेस इतनी प्लास्टिक सर्जरी क्यों कराती हैं।'
बता दें कि, अदिति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साउथ की मूवी प्रजापति से की थी। इसके अलावा उन्होंने मर्डर और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हाल ही में वह संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आई थीं। जिसकी वजह से उन्हें काफी ज्यादा फेम मिला। इसके अलावा अदिति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications