Aditi Rao Hydari असल में हैं 'राजकुमारी', राजा रह चुके नाना और मां.... आमिर खान से क्या है खास कनेक्शन?
Aditi rao: एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी कितनी टैलेंटेड है, ये बात फैंस से छिपी नहीं है। अभिनेत्री ने शाही किरदार निभाकर फैंस का दिल जीतने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। अब हाल ही में अदिति एक खास वजह से सुर्खियों में हैं और ये वजह है उनका गुपचुप शादी कर लेना।
जी हां! खबरे हैं कि अदिति राव हैदरी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग शादी कर ली है। ऐसे में फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। बताया जा रहा है कि अदिति राव ने शादी सीक्रेट ही की। इन खबरों के बाद से अदिति की काफी चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में चलिये बात करते हैं एक्ट्रेस के शाही अंदाज और राजघराने से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

अदिति राव हैदरी ने कई सारी फिल्मों में राजकुमारी का किरदार निभाया है। वे इन किरदारों में हूबहू राजकुमारी जैसी ही लगती हैं। शाही रोल्स अदिति पर खूब जमते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अदिति राव सिर्फ टेलीविजन ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी राजकुमारी हैं।
जी हां! अदिति सिर्फ फिल्मों या सीरियल में ही नहीं बल्कि रीयल जिंदगी में भी शाही घराने से ता्ल्लुक रखती हैं। खास बात है कि अदिति शाही परिवार का हिस्सा हैं। इससे ये साफ पता चलता है कि वे इन किरदारों में क्यों अच्छी तरह से फिट होती हैं।
बताते चलें कि अदिति के परिवार की जड़ें हैदराबाद से हैं। अदिति का परदादा का नाम अकबर हैदरी था, जो साल 1869 से लेकर 1941 तक हैदराबाद के प्रधानमंत्री रहे। दूसरी तरफ अदिति के चाचा असम के पूर्व राज्यपाल रहे हैं। अदिति की मां की बात की जाए तो वे हिंदुस्तानी शास्त्रीय सिंगर हैं और उनका नाम विद्या राव है।
अदिति के नाना भी शाही समाज से जुड़े इंसान हैं। वे वानापथी के राजा थे और हैदराबाद में निजाम के शाही दरबार के रईस थे। अदिति के बारे में खास बात ये भी है कि वे आमिर खान के परिवार से भी ताल्लुक रखती हैं। अदिति के नाना जे. रामेश्वर राव आमिर की एक्स वाइफ किरण राव के दादा थे।












Click it and Unblock the Notifications