पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य बनेंगी कोटक परिवार की बहू, सगाई वाली बात कंफर्म

कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय कोटक के बेटे जय कोटक ने पूर्व मिस इंडिया अदित आर्य के साथ अपनी सगाई की पुष्टि की है।

 Aditi Arya to become wife of Jai Kotak

पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य (Aditi Arya) को जब जय कोटक (Jai Kotak) के साथ पिछले साल पेरिस में एक साथ देखा गया था। जब दोनों ने एफिल टावर पास पोज दिया था। इसके बाद ही उनकी सगाई के कयास लगाए जा रहे थे। अरबपति के बेटे और पूर्व मिस इंडिया के बीच रिश्तों के खबरें सुर्खियां बनी लेकिन इसको लेकर दोनों पक्षों की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई। लेकिन शुक्रवार (26 मई) को जब येल यूनिवर्सिटी से पूर्व मिस इंडिया अदिति आर्य ने डिग्री हासिल की तो जय कोटक ने अदिति से अपने रिश्ते खुलासा कर दिया।

अदिति आर्य ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी कर ली है। यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में जब उन्हें डिग्री मिली तो इसकी तस्वीरें जय कोटक ने खुद अपने ट्वीटर अकाउंट से शेयर की। अदिति की तस्वीरों को साथ उन्होंने लिखा, "मेरी मंगेतर अदिति ने आज येल विश्वविद्यालय से एमबीए पूरा किया। आप पर बेहद गर्व है।"

शेयर किए जाने के बाद व्यवसायी हर्ष गोयनका सहित कई लोगों ने युगल के सुखी और आनंदमय मिलन की कामना की। जय और अदिति को लेकर काफी समय से दोनों के रिलेशनशिप में आने की खबरें थीं। हालांकि कपल इन खबरों को लेकर अब तक कुछ भी रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन अब जय ने खुद अपनी अदिति आर्य के साथ सगाई की पुष्टि कर दी है। बता दें कि अदिति आर्य 2015 फेमिना मिस इंडिया रह चुकी हैं।

जय कोटक कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। उन्होंने इतिहास और अर्थशास्त्र में स्नातक किया। बाद में उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वे Kotak811 के वाइस प्रेसिडेंट हैं, जो Kotak Mahindra Bank द्वारा इनक्यूबेट किया गया एक डिजिटल-फर्स्ट मोबाइल बैंक है। वहीं अदिति आर्य दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज से स्नातक हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्न्स्ट एंड यंग में उन्होंने शोध विश्लेषक का भी अनुभव हासिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+