Adipurush Trailer: इस दिन रिलीज होगा 'आदिपुरुष' का ट्रेलर, 70 देशों में होगा फिल्म का प्रीमियर, नोट करें तारीख

Adipurush Trailer Release Date: फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर को काफी धमाकेदार तरीके से रिलीज किया जाएगा। फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर को ग्लोबल तौर पर रिलीज करने की प्लानिंग की है।

adipurush

Adipurush Trailer Release Date: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर सोशल मीडिया पर धूम मची हुई है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म मेकर्स ने इस मूवी के ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। वहीं फिल्म के लीड हीरो प्रभास ने खुद सोशल मीडिया पर रिवील कर दिया है कि उनकी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर आगामी 9 मई 2023 को रिलीज किया जाएगा।

9 मई को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष में साउथ के मेगास्टार प्रभास भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में माता सीता के किरदार में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आएंगी। इस पीरियड-ड्रामा फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं। मेकर्स की तरफ से घोषणा की गई है कि इस फिल्म का ट्रेलर आगामी 9 मई 2023 को रिलीज किया जाएगा। खबर है कि फिल्म के ट्रेलर को काफी धमाकेदार तरीके से रिलीज किया जाएगा। फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर को ग्लोबल तौर पर रिलीज करने की प्लानिंग की है। जानकारी के अनुसार इस फिल्म का ट्रेलर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कनाडा, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में लॉन्च किया जाएगा।

भारत के साथ कई देशों में रिलीज होगा ये ट्रेलर
फिल्म के लीड हीरो प्रभास ने आज (शनिवार) अपनी अपकमिंग मूवी 'आदिपुरुष' को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने आधिकारिक बयान जारी करते हुए सोशल मीडिया पर बताया है कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर भारत के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, हांगकांग, कोंग, फिलीपींस, म्यांमार, श्रीलंका, जापान, अफ्रीका, ब्रिटेन, रूस और मिस्र में भी लॉन्च किया जाएगा।

16 जून को रिलीज होगी फिल्म
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आते ही ये मूवी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी है। मूवी को लेकर ट्विटर पर #Adipurush और #Prabhas भी ट्रेंड होने लगा है। फैंस ट्विटर पर तरह तरह से अपनी खुशी जता रहा हैं। आपको बता दें कि फिल्म आदिपुरुष इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'आदिपुरुष' का आगामी13 जून को वर्ल्ड प्रीमियर होगा और ये मूवी आगामी 16 जून 2023 को 3D में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+