'रावण मां सीता को हाथ क्यों नहीं लगा सका?' सीता हरण सीन पर हुआ था बवाल, मेकर्स ने ट्रोलिंग के बाद तोड़ी चुप्पी

फिल्म 'आदिपुरुष' को ओपनिंग डे पर अच्छा प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में दिखाए गए सीता हरण सीन को लेकर विवाद हुआ था। जिस पर अब मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है।

Adipurush Sita Haran Scene: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने विवादों में घिरी रही। पहले फिल्म के वीएफएक्स और किरदारों के लुक्स को लेकर बवाल मचा था। जिसके बाद फिल्म में कई तरह के बदलाव हुए। लेकिन इन सबके बावजूद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सीता हरण सीन को लेकर मचा था बवाल
फिल्म 'आदिपुरुष' के गाने से लेकर ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स रहा है। रिलीज होने से पहले एडवांस बुकिंग से फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली। हालांकि अब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस बीच फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए सीता हरण के सीन को काफी बवाल मचा था। जिस पर अब मेकर्स ने सफाई दी और उसके पीछे का लॉजिक बताया।

Adipurush

रावण क्यों नहीं लगा पाया सीता को हाथ?
आदिपुरुष फिल्म में दिखाया गया है कि रावण मां सीता को बिना हाथ लगाए ही हरण के लिए ले जाता है। लेकिन इस सीन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने ओम राउत को जमकर ट्रोल किया। ऐसे में अब आदिपुरुष के मेकर्स ने इस पर चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

मेकर्स ने बताई ये बड़ी वजह
आदिपुरुष में सीता हरण सीन को मचे बवाल के बाद फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें सीता का हरण ना करने की वजह बताई गई। उन्होंने बताया कि मां सीता से पहले रावण ने अपनी बहू रंभा को शिकार बनाया था। जिसके बाद रावण को रंभा ने ये श्राप दिया था कि वह अगर किसी भी औरत को उसकी बिना मर्जी के हाथ लगाएगा तो उसके सिर के दस टुकड़े हो जाएंगे। यही वजह थी कि रावण ने मां सीता को कभी हाथ नहीं लगाया।

रिलीज हो गई आदिपुरुष
बता दें कि, 16 जून 2023 को फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में प्रभास भगवान राम के किरदार में नजर आए। वहीं कृति सेनन ने मां सीता का रोल निभाया। इसके अलावा फिल्म में सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे ने अहम किरदार निभाया। ओपनिंग डे पर फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना होगा कि फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर कितनी खड़ी उतर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+