'हनुमान जी आ गए', आदिपुरुष देखने थिएटर में घुस आया बंदर, फैंस ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे

फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फिल्म के कुछ सीन्स वायरल हो रहे हैं। इसी बीच एक बंदर वीडियो सामने आया जो कि थिएटर में अचानक घुस आया।

Adipurush: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हो ही गई। शुक्रवार यानी 16 जून 2023 को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। तमाम विवादों के बाद ये फिल्म फैंस को थिएटर तक लाने में सफल रही। इस बीच फिल्म के कुछ सीन्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

थिएटर में घुसा बंदर
फिल्म आदिपुरुष की एडवांस बुकिंग अच्छी रही। फिल्म रिलीज होते ही पहले दिन हॉल के बाहर लोगों की लंबी भीड़ देखने को मिली। अब सोशल मीडिया पर लगातार थिएटर की कई सारी वी़डियोज वायरल हो रही हैं। इस बीच एक बंदर का वीडियो सामने आया है जो कि आदिपुरुष को पर्दे पर देखने के ल्ए अचानक थिएटर घुस जाता है।

Adipurush

फैंस ने लगाए जय श्री राम के नारे
इस बंदर की वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बंदर थिएटर में एक साइड से अपना सिर निकालकर बड़े पर्दे पर आदिपुरुष को देख रहा होता है। जैसे ही फैंस की नजर इस बंदर पर पड़ी तो वह जय श्री राम का गाना जोर-जोर से गाने लगे।

भगवान हनुमान की सीट हुई रीजर्व
16 जून 2023 को रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष से एक दिन पहले थिएटर के मालिकों ने भगवान हनुमान की रिजर्व सीट रखी। इसके साथ ही उन्होंने हनुमान जी की सीट को फूलों की पंखुड़ियां और केसरिया माला के साथ सजाया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। बता दें कि फिल्म मेकर्स ने सभी सिनेमाघरों के मालिकों से अनुरोध किया था कि थिएटर में हनुमान जी के लिए एक सीट आरक्षित रखी जाए।

आदिपुरुष के मुख्य किरदार
ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष में प्रभास ने भगवान राम की भूमिका निभाई। वहीं कृति सेनन ने मां सीता का रोल निभाया। इसके अलावा सैफ अली खान ने रावण का रोल प्ले किया। अब ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सोशल मीडिया पर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खड़ी उतर पाती है या नहीं।

Recommended Video

    Adipurush: Tirupati मंदिर में डायरेक्टर Om Raut ने Kriti Sanon को किया Kiss, बवाल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+