Adipurush Song: फिर हुई आदिपुरुष के मेकर्स से बड़ी गलती, 'राम सिया राम' गाने में भूल गए मां सीता का ये सीन

फिल्म आदिपुरुष का गाना राम सिया राम हाल ही में रिलीज हुआ था। लेकिन इस गाने में मेकर्स से बड़ी गलती हो गई जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं।

Adipurush Ram Siya Ram Song: ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म आदिपुरुष अब 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में कृति सेनन, प्रभास और सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे। जहां एक तरफ फिल्म के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर हो रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।

आदिपुरुष के मेकर्स ने की बड़ी गलती
फिल्म आदिपुरुष की कहानी रामायण पर आधारित है। जिसमें मां सीता का किरदार कृति सेनन निभाएंगी। वहीं प्रभास भगवान राम बनेंगे और सैफ अली खान रावण का रोल प्ले करेंगे। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने फिल्म का गाना 'राम सिया राम 'रिलीज किया था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया लेकिन इस दौरान एक सीन में मेकर्स से बड़ी चुक हो गई।

Adipurush

सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
दरअसल, फिल्म आदिपुरुष के गाने राम सिया राम में भगवान हनुमान और मां सीता की मुलाकात का एक सीन दिखाया गया है। जिसमें मां सीता बनीं कृति सेनन हनुमान जी को अपनी एक चूड़ी देती हैं। लेकिन रामचरितमानस में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है। उसमें हनुमान और मां सीता का संवाद होता है। आइए जानते हैं कि आखिर मेकर्स ने क्या गलती की है।

क्या हुई मेकर्स से गड़बड़?
रामचरितमानस में जब हनुमान अपनी सीता मां से मिलने जाते हैं तो वह मां सीता को भगवान राम की अंगूठी देते हैं। इसके बाद मां सीता अपनी पहचान के लिए गहने का एक टुकड़ा देती हैं और हनुमान से ये कहती हैं कि, इसे प्रभु श्रीराम को दे दीजिएगा। लेकिन गाने में सीन में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया बल्कि माता सीता हनुमान जी को अपनी चूड़ी दे देती हैं। इस गलती पर जैसे ही फैंस का ध्यान गया तो सोशल मीडिया पर ओम राउत को बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक इस पर कोई बयान नहीं आया।

कब रिलीज होगी आदिपुरुष?
फिल्म आदिपुरुष का टीजर जबसे रिलीज हुआ है तभी से ये फिल्म विवादों में घिरी है। पहले ये फिल्म साल की शुरूआत में 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन खराब वीएफएक्स के चलते फिल्म में मेकर्स द्वारा बदलाव किए गए और अब ये फिल्म 16 जून को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान के अलावा सनी सिंह, वत्सल सेठ, सोनल चौहान भी नजर आएंगे।

Recommended Video

    Kriti Sanon ने Prabhas संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+