Adipurush Poster: सामने आया 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर, देखकर फिर भड़के फैंस, बोले- 'क्या बकवास बनाया है'
फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। नए पोस्टर में स्टार्स के लुक को बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

Adipurush Poster Release: रामायण की कहानी पर बेस्ड सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष लंबे समय से चर्चा में है। जहां एक तरफ फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं वहीं लगातार यूजर्स फिल्म की स्टारकास्ट और उनके लुक्स को लेकर लगातार ट्रोल कर रहे हैं। आज यानी 30 मार्च को देशभर में राम नवमी मनाई जा रही है। अब इस खास मौके पर मेकर्स ने फिल्म आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। हालांकि इस नए पोस्टर से फैंस काफी नाराज हैं और पोस्टर में नजर आ रहे स्टार्स के लुक को लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
आदिपुरुष का नया पोस्टर रिलीज
आदिपुरुष के नए पोस्टर में हीरो प्रभास, राम भगवान के अवतार में देखने को मिलेंगे। उनके साथ सीता के रूप में कृति सेनन, लक्ष्मण के रूप में सनी सिंह निज्जर और एक्टर देवदत्त नागे, भगवान हनुमान जी के रूप में नजर आएंगे। इस पोस्टर में भगवान राम, मां सीता, लक्ष्मण, और हनुमान जी के उसी पोस्टर को री-क्रिएट किया गया है जिसे हम हमेशा से देखते आ रहे हैं। खैर पोस्टर रिलीज होने के बाद जहां कुछ फैंस काफी खुश हैं तो वहीं कुछ फैंस इस पर आपत्ति जता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल
एक यूजर ने इस पोस्टर पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'ये किसी कार्टून फिल्म का लग रहा है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, '100 प्रतिशत फ्लॉप होगी फिल्म'। एक ने लिखा, "लक्ष्मण के कैरेक्टर ने डिजाइनर लेदर स्ट्रेप पहनी है"। इसके अलावा मां सीता के किरदार में नजर आ रही कृति सेनन को भी उनके लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, "कृति सेनन कहीं से कहीं तक सीता नहीं लग रही है।" एक और ने लिखा, "कार्टून फेस लगे सब"। फिलहाल ये पोस्टर सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।
इस दिन रिलीज होगी आदिपुरुष
आपको बता दें कि, इससे पहले फिल्म आदिपुरुष के टीजर को लेकर जमकर विवाद हुआ। फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे प्रभास के लुक से फैंस खास इंप्रेस नहीं थे। ये फिल्म 12 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन तमाम विवादों के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया। अब ये फिल्म 16 जून 2023 को आईमैक्स और 3डी में बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications