Adipurush में 'भगवान राम' रोल के लिए प्रभास को क्यों किया कास्ट? ओम राउत ने किया बड़ा खुलासा

ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। तमाम विवादों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस बीच ओम राउत ने बताया कि आखिर उन्होंने प्रभास को क्यों चुना?

Adipurush Controversy: ओम राउत के डायरेक्शन पर बनी फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज हो चुकी है। लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद इस फिल्म को लेकर देशभर में विवाद हो रहा है। फिल्म की कास्टिंग और डायलॉग्स को लेकर विवाद अब धीरे-धीरे गर्माता जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।

प्रभास को ओम राउत ने क्यों चुना?
फिल्म आदिपुरुष में जहां रावण बने सैफ अली खान को उनके लुक की वजह से सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। वहीं राम बने प्रभास भी अपने लुक्स से फैंस को खास इंप्रेस नहीं कर पाए। अब हाल ही में ओम राउत ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर भगवान राम किरदार के लिए उन्होंने प्रभास को ही क्यों चुना।

Prabhas

डायरेक्टर ने बताई ये वजह
हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में ओम राउत से पूछा गया कि क्या आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका के लिए प्रभास उनकी पहली पसंद थी? इसका जवाब देते हुए ओम राउत ने कहा, 'वह मेरी एकमात्र पसंद थे, वह मेरी एकमात्र पसंद रहे हैं। अगर आप आदिपुरुष देखते हैं, तो यह नई पीढ़ी के लिए बनी है। यह हमारे युवाओं के लिए बनाई गई है।'

ओम राउत ने की प्रभास की जमकर तारीफ
ओम राउत ने इस बारे में आगे बात करते हुए कहा, 'पूरी रामायण को बड़े पर्दे पर उतारना बहुत मुश्किल है, लेकिन आप जो कर सकते हैं, वह यह है कि यह आपकी पूरी आस्था और समझ को प्रदर्शित करेगा। प्रभास इस भूमिका के लिए पूरी तरह से फिट हैं क्योंकि उनका दिल बहुत साफ है और आपकी आंखें ही आपके दिल का प्रतिबिंब होती हैं। आप प्रभास की आंखों में ईमानदारी और सच्चाई देख सकते हैं।'

आदिपुरुष कर रही जबरदस्त कमाई
फिल्म आदिपुरुष में प्रभास ने भगवान राम का रोल निभाया है तो वहीं कृति सेनन मां सीता की भूमिका निभाती नजर आई। फिल्म के डायलॉग्स और एनिमेशन को लेकर काफी विरोध हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने रिलीज के दो दिन में वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+