'लोग ऐसा थप्पड़ मारेंगे...' आदिपुरुष देखकर भड़क उठे महाभारत के 'भीष्म', फिल्म को बताया 'भयानक तमाशा'
Mukesh Khanna reacts over Adipurush: जब से फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हुई है, इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है। लोग इसके किरदारों को लेकर गुस्साए हुए हैं। लोगों का कहना है कि 'रामायण' के साथ इस कदर छेड़छाड़ की उन्हें कतई उम्मीद नहीं थी।
विवाद में रामानंद सागर कि 'रामायण' में 'श्रीराम' का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में बसने वाले अरुण गोविल हों या फिर 'माता सीता' का किरदार अदा करने वालीं दीपिका चिखलिया... सभी का रामायण देखकर गुस्सा फूट पड़ा है। अब बहस की इस रेस में मुकेश खन्ना भी अब कूद पड़े हैं।

बहस में कूद पड़े मुकेश खन्ना
किरदार की बारीकी की समझ एक कलाकार से ज्यादा किसी को नहीं होती। शायद यही कारण है कि आदिपुरुष में रामायण के किरदारों को देखने के बाद पुरानी कथाओं में इन पात्रों को निभाने वाले कलाकारों को काफी ठेस पहुंची है। इस कड़ी में अब महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना भी जुड़ गए हैं। मुकेश खन्ना किसी भी मुद्दे पर अपनी राय बड़ी ही बेबाकी से रखते हैं। ठीक ऐसे ही इस बार भी उन्होंने इस बहस में जुड़कर मेकर्स को खरी खोटी सुना दी है।
'ऐसा लग रहा जैसे कोई टपोरी हो'
मुकेश खन्ना ने कहा कि हनुमान के डायलॉग्स सुनकर तो ऐसा लग रहा है मानो कोई टपोरी बोल रहा हो। ऐसा लगता है मानो ओम राउत को रामायण के बारे में पता ही नहीं है। लेखक मनोज मुंतशिर ने तो इस रामायण को कलयुगी बना दिया है। कई लोगों को ये बात बुरी लगेगी लेकिन जब भी हमारे धर्म के बारे में कुछ होता है तो मैं हमेशा खड़ा हो जाता हूं।
'ऐसा थप्पड़ मारेंगे ना कि...'
फिल्म रिलीज होने से पहले भी मुकेश खन्ना ने कहा कि आदिपुरुष में हिंदू देवी देवताओं के लुक के साथ खिलवाड़ किया तो फिल्म नहीं चलने वाली। लोग मुंह पर बायकॉट का ऐसा थप्पड़ मारेंगे कि पता भी नहीं चलेगा। फिल्म पर विस्तार से बात करते हुए खन्ना ने रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान को लेकर कहा कि अगर देवी देवताओं का लुक बदलोगे तो फिल्म कहां से चलेगी। सब जगह यही बात चल रही है कि सैफ अली खान मोहम्मत खिलजी लग रहे हैं रावण नहीं।
'रावण नहीं ये खिलजी लग रहा'
कहां रामायण और कहां ये लुक। मजाक कर रहे हैं क्या आप? नहीं चलेगी ये फिल्म। 100 क्या एक हजार करोड़ भी खर्च कर लो रामायण नहीं बन सकती। रामायण मूल्यों, आस्था, लुक और डायलॉग्स पर बनती है। दस सिर वाला रावण कहां से दिखाया आपने? जब रावण को अलाउद्दीन खिलजी का लुक देंगे तो लोग हंसेगे ही आप पर।
'अपने धर्म में करिये ये सब'
एक्टर ने आगे कहा कि आज के समय में ज्यादातर फिल्मों का बायकॉट हो रहा है आप फिर से अपनी उंगली दो रहे हो। लोग पकड़ लेंगे आपको। आप फिर उस धर्म को वीभत्स रूप में दिखाने की कोशिश में लगे हैं। आप कहेंगे कि अभिव्यक्ति की आजादी है। अगर ऐसा है तो आजादी को अपने धर्म में इस्तेमाल करके दिखाइये ना।












Click it and Unblock the Notifications