Adipurush BO Collection: पहले हफ्ते में ही आदिपुरुष का हुआ बुरा हाल, सस्ती टिकट का नहीं हुआ कोई असर

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का कलेक्शन कम होता जा रहा है। रिलीज के एक हफ्ते में ही फिल्म की हालत खस्ता हो गई है।

Adipurush Box Office Collection Day 7: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म आदिपुरुष के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कहा जा रहा था ये इस साल की सबसे हिट फिल्म बनेगी। लेकिन रिलीज होने के बाद से फिल्म को लेकर फैंस काफी निराश हैं। जिसका नतीजा अब फिल्म की कमाई पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

आदिपुरुष का हुआ बुरा हाल
फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर फिल्म 140 करोड़ का कलेक्शन कर शाहरुख खान की पठान को भी पीछे छोड़ दिया था। लेकिन दूसरे दिन के बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट आने लगी। दूसरे दिन फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं तीसरे दिन ये आंकड़ा 69 करोड़ में जाकर सिमट गया। अब आइए जानते हैं कि आदिपुरुष ने सातवें दिन कितनी कमाई की।

Adipurush

एक हफ्ते में ही हालत खस्ता
रिपोर्ट के मुताबिक 'आदिपुरुष' ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को सिर्फ 5.50 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं बुधवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ का कारोबार किया था। ऐसे में फिल्म की कमाई के घटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 260.55 करोड़ हो गई है। इन आंकड़ों की मानें तो, फिल्म को लेकर देशभर में हो रहे विवाद का असर होता हुआ नजर आ रहा है। अब 600 करो़ड़ के बजट में बनी आदिपुरुष के मेकर्स के लिए ये एक चिंता का विषय है।

टिकट सस्ती करने का नहीं हुआ असर
बता दें कि, आदिपुरुष को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के विवादित डायलॉग्स बदल दिए। इसके अलावा फिल्म की टिकट भी सस्ती कर दी गई है। लेकिन इन सबके बावजूद इसका मेकर्स को कोई फायदा होते हुए नजर नहीं आ रहा है। लोग फिल्म देखने के लिए मुश्किल से थिएटर पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+