'आदिल को जो हाथ में मिलता था उससे मुझे मारता था, मैं पैर पकड़ती थी लेकिन...', राखी सावंत ने बयां किया दर्द
Rakhi Sawant New Video: अपने लेटेस्ट वीडियो में राखी सावंत ने कहा है- आदिल मुझे बहुत मारता था। उसे हाथ में जो कुछ भी मिलता था वह उस चीज से मुझे मारने लगता था। वह मुझे लात भी मारता था।

Rakhi Sawant New Video: राखी सावंत इस समय एकसाथ कई परेशानियों से घिरी हुईं नजर आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत की मां का निधन हुआ था। उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर था जिसके चलते काफी लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। वहीं फिलहाल राखी सावंत अपनी शादी को लेकर दुखी हो गई हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत ने साल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी कर ली थीलेकिन अब राखी सावंत ने अपने पति आदिल पर कई आरोप लगाए हैं और कहा है कि आदिल उन्हें शादी के बाद से ही धोखा दे रही थे। अब राखी सावंत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं कि पुलिस आदिल से सारी सच्चाई उगलवा लेगी। आदिल अच्छा आदमी नहीं है। राखी ने कहा है कि आदिल उन्हें खूब मारता था और काफी परेशान भी करता था।
आदिल को कोर्ट में पेश किया गया
आपको बता दें कि गत 7 फरवरी को आदिल खान को राखी सावंत के घर से ओशिवारा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद राखी ने खुद बताया था कि आदिल उनके घर पर जबरन आया था और बार-बार उनसे मिलने की कह रहा था। राखी ने कहा था वह उन्हें मारने आया था जिसके बाद वह काफी डर गई थीं और उन्होंने खुद आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। वहीं आज आदिल को पुलिस ने अंधेरी कोर्ट में पेश किया है। वहीं एक लेटेस्ट वीडियो में राखी आदिल के बारे में कई खुलासे करते नजर आई हैं।
राखी ने कहा- आदिल मुझे हर चीज से मारता था
अपने लेटेस्ट वीडियो में राखी सावंत ने कहा है- आदिल मुझे बहुत मारता था। उसे हाथ में जो कुछ भी मिलता था वह उस चीज से मुझे मारने लगता था। वह मुझे लात भी मारता था। राखी ने आगे कहा- उनका वकील मेरे वकील से बात कर लेगा। मैंने कोर्ट में सारे सबूत दे दिए हैं। मेरे पास आदिल के खिलाफ सारे सबूत हैं। वो एक लड़की के लिए मुझ पर हाथ उठाता था।

राखी के घर पर पुलिस ने की जांच
राखी सावंत का ये लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी ने वीडियो में आगे कहा है- आदिल पर कई केस पहले से हैं, मैसूर में। कार चोरी से लेकर बहुत कुछ। पुलिस मेरे घर पर जांच के लिए पहुंची थीं। मैंने पुलिस को कई सबूत दिए हैं। मेरे घर में कई चीजें टूटी पड़ी हैं जो इस बात का सबूत हैं कि आदिल ने उन चीजों से मुझे मारा है। राखी ने पैपराजी से कहा कि यकीन न हो तो आप मेरे घर चलें।

'मैंने आदिल के पैर भी पकड़े थे'
राखी ने आगे कहा- मुझ पर आदिल ने कई बार हाथ उठाया है पर मैंने सिर्फ अपने बचाव में ही आदिल को धक्का मारा है। मैंने आदिल से बार बार कहा कि मुझे मत मारो। एक लड़की के लिए मेरे साथ ऐसा मत करो पर उसने मेरी बात नहीं सुनी। मैंने आदिल के पैर भी पकड़े। राखी ने कहा- आदिल हमेशा उस लड़की की ही बात सुनता था। वो लड़की मेरे सामने कहती थी, राखी को मारो....उसे मारो।
आदिल अपनी पत्नी राखी के साथ करता था मारपीट
राखी सावंत के भाई राकेश सावंत और दोस्त वाहिद खान ने राखी के साथ हुई मारपीट के सबूत और मेडिकल रिपोर्ट्स कैमरे पर दिखाए हैं, जो इस बात का सबूत देते हैं कि आदिल उन पर बहुत अत्याचार करते थे। इसके अलावा एक वीडियो में राखी के भाई और दोस्त ने राखी के साथ हुए इस दुर्व्यवहार पर खुलकर बात भी की। इस वीडियो में राखी के दोस्त वाहिद खान कह रहे हैं- हर किसी के जहन में है कि क्या आदिल राखी को मारा करता था? अब मैं आप लोगों के सामने ऐसा फोटोग्राफ रखने वाला हूं और एक मेडिकल रिपोर्ट रखने वाला हूं जिससे ये बात साबित हो जाएगी कि आदिल किस कदर से राखी के साथ मारपीट करता था।












Click it and Unblock the Notifications