'मुझे इसमें मत घसीटो', आदिल की 'गर्लफ्रेंड' तनु चंदेल ने इंस्टाग्राम पर कही ऐसी बात, राखी सावंत हुई हैरान
Adil Khan Girlfriend Tanu Chandel: राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड तनु चंदेल के बारे में कैमरे पर खुलासा किया था।

Adil Khan Girlfriend Tanu Chandel: सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में को लेकर काफी परेशान चल रही हैं। इस समय राखी सावंत की शादीशुदा लाइफ में उथल पुथल मची हुई है। उन्होंने हाल में ही अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के चलते आदिल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। राखी सावंत का कहना है कि साल 2022 में ही ही आदिल ने उनसे शादी कर ली थी लेकिन इसके बाद भी उनका तनु नाम की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। राखी के अनुसार आदिल उनके पैसे और गहने लेकर तनु के साथ रहने चले गए थे। अब इस मामले में तनु चंदेल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

राखी ने किया था तनु चंदेल का खुलासा
आपको बता दें कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में कैमरे पर खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि आदिल की तनु चंदेल नाम की एक गर्लफ्रेंड हैं जिन्होंने उनकी शादीशुदा जिंदगी तबाह कर दी है। इन आरोपों के बीच पहली बार एक्ट्रेस और मॉडल तनु चंदेल ने अपना रिएक्शन दिया है।

तनु चंदेल ने राखी को दिया जवाब
तनु चंदेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदिल-राखी विवाद पर रिएक्ट करते हुए लिखा है- राखी मैंने तुमको और तुम्हारे दोस्तों को पहले ही बताया है कि मैं तुम्हारे आदिल के साथ नहीं हूं। ये सब जानने के बाद भी मैं आदिल का साइड नहीं ले रही हूं। ये तुम्हारा और तुम्हारे पति का मैटर है। मुझे इसमें मत घसीटो।
आदिल की पहली गर्लफ्रेंड ने भी कही थी ऐसी बात
आपको बता दें कि इससे पहले आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड रोशिला ने भी दोनों के मैटर पर रिएक्ट किया था। उन्होंने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा था- मुझे बीच में मत घसीटो, मैं तंग आ गई हूं। जानकारी के अनुसार रोशिला और राखी के पति आदिल एक समय में रिलेशनशिप में थे। फिर आदिल का नाम तनु चंदेल के साथ जुड़ा। इस बारे में खुद राखी सावंत ने ही दावा किया था।
राखी ने कहा- तनु के साथ चल रहा था अफेयर
राखी सावंत ने तनु चंदेल का नाम लेते हुए कहा था कि जब वह बिग बॉस मराठी में गई थीं तो आदिल और तनु साथ में रहने लगे थे। उन्होंने आदिल की बॉडी पर लवबाइट्स भी देखे थे। राखी ने कैमरे पर कहा था कि तनु ने उनकी शादीशुदा जिंदगी तबाह कर दी है। उन्होंने उनकी शआदी बर्बाद कर दी है।
राखी ने तनु को कहा था बुरा भला
हाल में ही राखी सावंत ने एक नए वीडियो में तनु चंदेल का नाम बिगाड़ते हुए कहा था कि 'तनु नवेदिता चंदेल के नाम में ही चंडाल है। तू बहुत बड़ी चंडाल है। नवेदिता तूने मेरा घर और दिल तोड़ा है। मैं तुझे बद्दुआ देती हूं। वो बीवी का नहीं हुआ तो तेरा भी नहीं होगा। तेरी जिंदगी में कुछ अच्छा नहीं होगा।
'आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राखी पैपराजी को अपनी दर्दभरी कहानी सुनाती नजर आ रही हैं। राखी सावंत ने वीडियो में कहा- खुदा ने देखा है, कैसे उसने मुझे बाथरुम में ले जाकर मारा...मैं कितना रोई हूं। आदिल ने मुझे जिंदा लाश बना दिया है। मेरे बहुत सपने थे, मैं मां बनना चाहती थी, एक अच्छी पत्नी बनना चाहती थी, लेकिन उसने मुझे धोखा दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications