'कुछ तो शर्म करो', एक्ट्रेस अदा शर्मा ने ब्रालेस फोटो डाल खुद को बप्पी दा से किया कंपेयर, भड़के फैन्स
नई दिल्ली, 24 फरवरी: हाल ही में म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था, जहां कंपोजर और सिंगर बप्पी लहरी का निधन हो गया। वो पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर दुनियाभर की बड़ी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। अब एक्ट्रेस अदा शर्मा ने खुद को बप्पी लहरी से कंपेयर किया। साथ ही ऐसी फोटो पोस्ट की, जिससे बप्पी दा के फैन्स भड़क गए।

पहने सोने के जेवर
अदा शर्मा ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जिसमें एक तरफ बप्पी लहरी की फोटो है, जबकि दूसरी ओर अदा की। बप्पी दा अपने पुराने अंदाज में दिख रहे, जिस वजह से गले में कई चेन और हाथों में सोने की अंगुठियां हैं। वहीं अदा ने भी गले में सोने की चेन डाल रखी है। साथ ही उनके हाथों में भी अंगुठियां हैं और वो बप्पी दा की तरह पोज दे रहीं।

ब्रालेस लुक में नजर आईं
इस तस्वीर में अदा ब्रालेस नजर आईं। साथ ही बप्पी लहरी की फोटो के साथ कैप्शन लिखा- किसने इसे बेहतर पहना? इसके बाद लोग भड़क गए और अदा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि शर्म करो, क्या ये सही समय है एक दिवंगत आत्मा का मजाक उड़ाने का।

लोगों ने की आलोचना
एक अन्य यूजर ने लिखा कि शर्म करिए! पहले खुद को देख लीजिए, फिर किसी महान इंसान से अपनी तुलना कीजिए। बंगाल और देश के ज्यादातर लोग उनको जानते थे। साथ ही उनके गीत सभी को याद हैं, लेकिन आपको कौन जानता है? आपको कम नहीं आंका जा रहा, बल्कि आपको सच बताया जा रहा है। एक अन्य ने लिखा कि मजाक के लिए तुलना अच्छी बात है, लेकिन एक दिवंगत शख्स के लिए ऐसा करना सही नहीं। आपकी फिल्में एकदम कचरा थीं।

कामयाबी की तलाश में अदा?
आपको बता दें कि अदा का जन्म 11 मई 1992 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित हॉरर फिल्म 1920 थी। इसके बाद वो कुछ तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी नजर आईं, लेकिन अभी उनको ज्यादा कामयाबी नहीं मिली हैं। अदा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications