Actress Vaishali Takkar: वैशाली ठक्कर की डायरी में कई कॉम्प्लेक्स इश्यू, पड़ोसी लवर पर घूमी जांच की सुई
(Actress Vaishali Takkar) छुट्टी वाला रविवार का दिन फिल्म इंडस्ट्री के लिए फिर बुरी खबर लेकर आया। फेमस टीवी ऐक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में पुलिस ने मौके से एक डायरी भी बरामद की है। इंदौर पुलिस का कहना है कि यह कॉम्प्लेक्स इश्यू है, वैशाली की डायरी में प्रताड़ना का जिक्र है। वह अपने पड़ोसी लवर् से कई तरह से परेशान थी। जिसके खिलाफ अब लीगल एक्शन लिया जाएगा।

एक्ट्रेस वैशाली की डायरी
फेमस टीवी ऐक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की ख़ुदकुशी ने एक बार फिर सभी झकझोर दिया है। मनोरंजन टीवी दुनिया के कलाकारों के लगातार सुसाइड के ऐसे मामले कई सवाल खड़े कर रहे है। वैशाली अपनी फैमली के साथ इंदौर में रहती थी। घर के जिस कमरे में वैशाली ने मौत को गले लगाया है। वहां पुलिस ने एक डायरी भी बरामद की है। जिसमें उसने अपनी जान देने के कारणों का जिक्र किया है। उस डायरी में वैशाली के दोस्तों और उसकी निजी लाइफ से जुड़ी कई जानकारियां है।

पुराने पड़ोसी लवर का कनेक्शन
पुलिस इस मामले में कई एंगल पर जांच कर रही है। इंदौर ASP मोती उर रहमान ने बताया है कि वैशाली अपने पुराने लवर से परेशान थी। जो उसके पड़ोस में रहता था। साथ ही मौके से जुटाए गए सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने इस सुसाइड मिस्ट्री में पुराने लवर का कनेक्शन बताया है। जो वैशाली के घर के पड़ोस में रहता था। उससे भी पूछताछ की जाएगी।

मिस्टर अफ्रीका से टूट गई थी सगाई
टीवी कलाकार वैशाली ठक्कर को जानने वाले बताते है कि वह खुशमिजाज इंसान थी। मिस्टर अफ्रीका का खिताब जीतने वाले डॉ. अभिनंन्दन सिंह से किसी वक्त गहरी दोस्ती थी। दोस्ती बेइंतहा मोहब्बत में बदली और दोनों की सगाई हुई। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा शादी के पहले टूट गया। कई सीरियल में काम कर चुकी वैशाली ने टीवी स्क्रीन पर अपनी अलग पहचान कायम की थी।

दिसंबर में होने वाली थी शादी
वैशाली ने बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट किया था। उसके बाद कुछ वक्त जयपुर में भी बिताया। इंदौर में जिस घर में घटना हुई, वह पॉश एरिया में है। पिता और छोटा भाई भी साथ रहते थे। परिवार के लोग भी भरोसा नहीं कर पा रहे कि वैशाली अब इस दुनिया में नहीं है। लाखों फैंस तरह तरह से अपनी शोक संवेदना भी जता रहे है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications