Amitabh Bachchan: बर्थ डे पर फिल्म निर्देशक मिहिर महीधर का गिफ्ट ‘बच्चन अब तक’, You Tube पर रिलीज
( Amitabh Bachchan ) बॉलीवुड की दुनिया में बेजोड़ मुकाम हासिल करने वाले वाले बिग बी यानी अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है। इस सुपर स्टार को बर्थ डे पर उनके फैंस अपने तरीके से विश कर रहे है और गिफ्ट भी दे रहे है। इसी बीच उनको चाहने वाली फिल्म जगत की हस्तियां भी पीछे नहीं है। फिल्म निर्देशक मिहिर महीधर ने भी ख़ास तोहफा दिया। अमिताभ पर आधारित फिल्म 'बच्चन अब तक' रिलीज की।

80 बरस के अमिताभ ‘बच्चन अब तक’
11 अक्टूबर यानी वो ख़ास दिन जब इंडियन सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन रहता है। अब वह 80 साल के हो गए है। उनको चाहने वालों में फ़िल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियां यह बर्थ डे ख़ास अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिनेमोटोग्राफर और फिल्म निर्देशक मिहिर महीधर ने उन पर आधारित नई फिल्म 'बच्चन अब तक' बनाई है। जिसे बिग बी बर्थ डे पर ही रिलीज की गई।

यूट्यूब पर रिलीज हुई फिल्म
मिहिर महीधर की फिल्म 'बच्चन अब तक', अमिताभ बच्चन को समर्पित है। 11 अक्टूबर को यह यूट्यूब पर रिलीज हुई। इसे स्नेक चार्मर फिल्मस ने प्रस्तुत किया स्नेक चार्मर फिल्मस ने रिलीज किया। इसका ट्रेलर पिछले महीने रिलीज हुआ था। जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अमिताभ के फैंस भी इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

फिल्म में शरत सक्सेना ने किया लीड रोल
ज्यादातर निगेटिव किरदार के रूप में पहचान रखने वाले शरत सक्सेना ने इस मूवी में लीड रोल में नजर आ रहे है। लगभग 300 से ज्यादा फ़िल्में कर चुके शरत ने 70 के दशक में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। त्रिदेव, बागबान, बजरंगी भाईजान जैसे सक्सेस मूवी में सपोर्टिंग रोल कर अपनी बुलंदी के झंडे भी गाड़े। 2004 में वे 'कर्मा' फिल्म में पहली बार लीड भूमिका में आए थे, जिसमें रणबीर कपूर ने उनके पुत्र की भूमिका निभाई थी। 'कर्मा' एक लेब फिल्म थी, जिसका निर्देशन अभय चोपड़ा ने किया।

एंग्री ओल्डमेन विजय चौहान
भारी भरकम शरीर वाले शरत सक्सेना अमिताभ बच्चन को अपना आइकॉन मानते है। था। 'बच्चन अब तक' सीनियर सिटिजन' पर आधारित फिल्म है। 'बच्चन अब तक' में शरत 'विधुर व्यक्ति' यानी जिसकी पत्नी मर जाती है, एंग्री ओल्डमेन विजय चौहान के रूप में नजर आ रहे है। फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब मिहिर ने विजय चौहान नाम इसलिए भी चुना, क्योकि 1990 में बनी फिल्म 'अग्निपथ' में अमिताभ बच्चन का नाम विजय चौहान ही था।

कौन है मिहिर महीधर ?
बिग को बर्थ डे पर 'बच्चन अब तक' मूवी की शानदार गिफ्ट देने वाले मिहिर महीधर मप्र के जबलपुर के रहने वाले है। सुरेन्द्र महीधर के बेटे और देश के विख्यात फोटोग्राफर हरि महीधर के भतीजे मिहिर ने अपने कैरियर की शुरुआत एसोसिएट सिनेमेटोग्राफर के रूप में की थी। साल 2006-2007 में जब उन्होंने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो उनके सामने बड़े चैलेंज आए।

इससे पहले ‘जीरो’ शार्ट मूवी हुई थी रिलीज
कुछ समय पहले उन्होंने शार्ट मूवी 'जीरो' भी बनाई, जिसने छोटे परदे और OTT प्लेटफ़ॉर्म पर खूब तारीफ बटोरी। ज़ी टॉकीज में रिलीज हुई यह फिल्म जबलपुर के नानाखेड़ा गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। जिसमें स्ट्रीट बॉय इरफान खान ने मुख्य भूमिका निभाई। अब बच्चन अब तक मूवी रिलीज की और दोनों ही फ़िल्में जाने माने सिनेमेटोग्राफर वीरधवल पुराणिक के साथ स्नेक चार्मर फिल्मस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।












Click it and Unblock the Notifications