क्या सुसाइड से पहले मल्लिका राजपूत का घर में हुआ था झगड़ा? मां ने किया खुलासा, कहा- 'उसने इतना बड़ा कदम...'
Mallika Rajput Demise: सिंगर और एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 13 फरवरी को उनके सोसाइड की खबर सामने आई। एक्ट्रेस का शव उनके घर पर लटका पाया गया। अब बेटी की यूं अचानक हुई मौत से उनकी मां बुरी तरह टूट गईं हैं।
मल्लिका राजपूत के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वहीं मल्लिका की मौत से उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अब उन्होंने अपनी बेटी की मौत का आंखों देखा हाल बताया। मल्लिका की मां सुमित्रा सिंह ने बताया कि घर के सारे कमरे बंद थे और उन्हें इस बात की भनक भी नहीं लगी।

एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में मल्लिका की मां ने कहा कि, 'हम लोग लेटे हुए थे तो कुछ पता नहीं चल पाया। पहले उसने दरवाजा बंद किया हुआ था और लाइट जल रही थी. हमने कमरे के तीन लगभग चक्कर लगाए लेकिन इसके बावजूद दरवाजा नहीं खोला। आखिर में खिड़की से झांका तो देखा की वह तो खड़ी है।'
मल्लिका की मां ने आगे कहा- 'दरवाजे में टक्कर मारी तो देखा कि मेरी बेटी लटकी थी। इसके बाद मैंने अपने पति को कमरे में बुलाया तो पता चला कि वह मर चुकी है। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि घर में कोई ऐसी बात या झगड़ा नहीं हुआ था जिसकी वजह से उसे इतना ऐसा कदम उठाना पड़े।'
बता दें कि, गायिका विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत का राजनीति से भी नाता रहा है। साल 2016 में वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। इसके बाद साल 2022 में उन्हें उत्तर प्रदेश में भारतीय सवर्ण संघ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ फिल्म 'रिवाल्वर रानी' में सपोर्टिंग रोल निभाया था। साथ ही उन्होंने कई एल्बम और सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।
अहम सूचना: ये खबर आत्महत्या से जुड़ी हुई है। इसे सिर्फ जागरूकता के लिए ही पढ़ें। यदि आप या आपका कोई जानकार आत्महत्या के बारे में विचार कर रहा है, तो कृपया नीचे दिए गए हेल्पलाइन पर संपर्क करें:
आत्महत्या रोकथाम हेल्पलाइन: 9152987821
मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन:14416 व 1800-89-14416
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications