माता वैष्णो देवी की शरण में Shilpa Shetty, मुसीबतों के बीच चढ़ाई कर पहुंची पवित्र गुफा

मुंबई, 16 सिंतबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बुधवार को माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए कटरा पहुंची थीं। बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को कई तहर की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, इन सभी के बीच वह जम्मू में वैष्णो माता के मंदिर पहुंची हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह पवित्र गुफा के लिए जाते हुए घोड़े पर सवार नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी भी पति राज कुंद्रा के बिना मनाई थी।

Recommended Video

    Shilpa Shetty ने Katra में Mata Vaishno Devi मंदिर के किए दर्शन, देखें Video | वनइंडिया हिंदी
    मुश्किल घड़ी में माता के दरबार पहुंची शिल्पा

    मुश्किल घड़ी में माता के दरबार पहुंची शिल्पा

    गौरतलब है कि पोर्न स्कैंडल मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे राज कुंद्रा इस समय जेल में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा का कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शिल्पा पर भी पति के साथ मिलकर स्कैंडल चलाने के आरोप लगे थे। हालांकि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस मुश्किल घड़ी का डटकर सामना कर रही हैं, अपनी परेशानियों को लेकर अब वह वैष्णो देवी माता के दर्शन करने पहुंची हैं।

    हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित होने के बाद की चढ़ाई

    हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित होने के बाद की चढ़ाई

    सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शिल्पा के शाथ एक महिला और नजर आ रही है, हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शेट्टी को माता के दरबार तक हेलीकॉप्टर से जाना था लेकिन त्रिकुटा पर्वत के आसपास धुंध कारण उड़ान सेवा को स्थगित कर दिया गया। ऐसे में शिल्पा में चढ़ाई कर माता की गुफा तक पहुंचने का फैसला लिया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह मास्क लगाए घोड़े पर सवार हैं और उनके आस-पास पुलिस भी मौजूद है।

    'बहुत दिनों बाद बुलावा आया'

    'बहुत दिनों बाद बुलावा आया'

    शिल्पा शेट्टी की भगवान में बहुत आस्था है, उन्हें अक्सर धार्मिक स्थलों और कार्यक्रमों में देखा जाता है। वैष्णो माता के दरबार पहुंचने के लिए उन्होंने बुधवार शाम करीब 5:30 से चढ़ाई शुरू की। यात्रा के वक्त उन्होंने 'जय माता दी' का जयकारा भी लगाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वैष्णों माता के दर्शन कर के शिल्पा बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वो माता वैष्णो देवी की भक्त हैं और टाइम मिलने पर माता के दरबार में हाजिरी लगाने आती रहती हैं। इस बार बहुत दिनों बाद बुलावा आया है।

    राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट

    राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट

    बता दें कि अश्लील फिल्मों के कारोबार के आरोप में राज कुंद्रा को 19 जुलाई, 2021 को गिरफ्तार किया गया था। तब से ही वह जेल की हवा खा रहे हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की स्पशल सेल ने राज कुंद्रा को उनके घर से अरेस्ट किया था। अब पुलिसने राज कुंद्रा के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट फाइल की है। वहीं, सुपर डांसर चैप्टर 4 से दूरी बनाने के बाद अब शिल्पा फिर से टीवी शो में लौट आई हैं। वहीं उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में पहुंचने वाली हैं।

    यह भी पढ़ें: Video: राज कुंद्रा के बिना शिल्पा शेट्टी ने किया गणपति बप्पा का स्वागत, बेटे वियान को सिखाया नारियल तोड़ना

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+