44 की उम्र में ऑन-स्क्रीन रोमांस पर 'अनुपमा' ने कहा- 'कभी नहीं सोचा था कि...'
मुंबई, 05 मार्च: छोटे पर्दे पर टीवी शो 'अनुपमा' बहुत पॉपुलर है। शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के आज के वक्त में चाहने वाले पूरे देश में मौजूद हैं। रुपाली को भारत के घर-घर में 'अनुपमा' के रूप में पहचान मिली है। करोड़ों दर्शक उनके किरदार को बहुत पसंद करते हैं। 'अनुपमा' में अपनी एक्टिंग से फेमस हुईं रूपाली गांगुली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इस बीच अब उन्होंने शो में चल रहे ऑन-स्क्रीन रोमांस पर अपना रिएक्शन दिया है।

टेलीविजन स्क्रीन का सबसे टॉप रेटेड शो
मौजूदा वक्त में 'अनुपमा' टेलीविजन स्क्रीन का सबसे टॉप रेटेड टीवी शो है। सीरियल 'अनुपमा' और एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को दर्शकों का खूब अटेंशन और प्यार मिल रहा है। यह शो एक मिडिल एज वाली महिला की लाइफ जर्नी पर बेस्ड है। जो एक हाउस वाइफ है और अपनी पहचाने बनाने में जुटी हुई है। शो के मौजूद ट्रैक में 'अनुपमा' अनुज के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं और उनकी लव स्टोरी को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है।

शो के रोमांटिक ट्रैक पर रूपाली का रिएक्शन
वहीं अब शो में ऑन-स्क्रीन चल रहे रोमांटिक ट्रैक के बारे में ईटाइम्स से बात करते हुए रूपाली गांगुली ने कहा, 'यह बिल्कुल अद्भुत लगता है। अनुपमा में परिवर्तन ही एकमात्र स्थिर चीज है। शुरुआत में यह शो वनराज और अनुपमा की कहानी और उनके फैमिली ड्रामे पर फोकस था। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ होगा, जब से यह शो हुआ था कि अनुपमा की जिंदगी में एक और शख्स आ रहा है।

'...घबराहट महसूस करती हूं'
अपनी बातचीत में रुपाली गांगुली ने आगे कहा कि जिस तरह से राजन शाही (शो निर्माता) और उनकी टीम ने अनुपमा के ट्रांसफॉर्मेशन का यह पूरा ट्रैक बनाया है, वह दिल को छू लेने वाला है। जैसे मैं हमेशा कहती हूं कि हर महिला में एक छोटी लड़की होती है और हर पुरुष में एक लड़का होता है, और जब भी मैं अनुज की भूमिका निभाने वाले गौरव के साथ अपने दृश्य देखती हूं, तो घबराहट महसूस करती हूं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस उमर में भी राजन शाही ने मेरी हीरोइन बनने की सारी मुरादें पूरी कर दी हैं।

'मैंने कभी नहीं सोचा था कि...'
इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस रूपाली ने इतनी उम्र में ऑन-स्क्रीन रोमांस करने पर भी अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस उम्र में ऑन-स्क्रीन रोमांस करने को मिलेगा, खासकर वह जो मैं अभी कर रही हूं, जो आपके दिल की धड़कन को बढ़ा देता है, और वहां किरदारों के बीच कोई फिजिकल केमिस्ट्री नहीं है। मैं और शो में बहुत सारी फिजिकल केमिस्ट्री देख रही हूं, लेकिन यहां दर्शक इसके लिए तरस रहे हैं।

शो को देखकर ऐसा रहता है हसबैंड का रिएक्शन
वहीं एक्ट्रेस ने शो में चल रहे लव ट्रैक पर अपने हसबैंड के रिएक्शन पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके पति अनुज और अनुपमा के बीच चल रही मौजूदा रोमांटिक कमेस्ट्री को पसंद कर रहे हैं। दोनों साथ में शो देखते हैं और वह उनके सबसे बड़े आलोचक होने के साथ-साथ उनके सबसे बड़े समर्थक भी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने खुद कई विज्ञापनों को डायरेक्ट किया है। इसलिए वह छोटी बारीकियों को पकड़ लेते हैं और उसे बताते हैं कि वह कहां बेहतर किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications